स्टांप तथा पंजीयन मंत्री श्री रवींद्र जायसवाल ने किया तीन उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण

अन्य खबरे , 228

लखनऊ में सरोजिनी नगर द्वितीय, सुल्तानपुर में बल्दीराय तथा सोनभद्र में ओबरा उपनिबंधन कार्यालय शामिल


लखनऊ -13 मार्च, 2024

पाई पाई से जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अपेक्षानुसार जन-सामान्य को सम्पत्ति की रजिस्ट्री कराने में और अधिक सुविधा दिये जाने के उद्देश्य से बुधवार को मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग श्री रवीन्द्र जायसवाल जी द्वारा लखनऊ, सुल्तानपुर तथा सोनभद्र तीन जनपदों में एक-एक नवीन उप निबन्धन कार्यालयों का लोकापर्ण किया गया।
इन तीन नवीन उप निबन्धन कार्यालयों लखनऊ में सरोजिनी नगर द्वितीय, सुल्तानपुर में बल्दीराय तथा सोनभद्र में ओबरा शामिल हैं। इस अवसर पर तीनों स्थानों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top