प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

अन्य खबरे , 649

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के कई प्रमुख खंड राष्ट्र को समर्पित किए

10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

दाहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोरसायन परिसर की आधारशिला रखी

‘‘2024 के 75 दिनों में 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया गया, वहीं पिछले 10 से 12 दिनों में 7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया गया‘‘

‘‘रेलवे में बदलाव ही विकसित भारत की गारंटी है‘‘

‘‘रेलवे ट्रेनों, पटरियों और स्टेशनों का निर्माण मेड इन इंडिया का एक इको-सिस्टम बना रहा है‘‘

‘‘सरकार का जोर भारतीय रेल को आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल का माध्यम बनाने पर है‘‘

‘‘भारतीय रेलवे आधुनिकता की गति से आगे बढ़ती रहेगी, यह मोदी की गारंटी है‘‘

गोरखपुर, 12 मार्च, 2024: 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर में 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। आज की विकास परियोजनाओं में रेलवे बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और पेट्रोरसायन सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में 200 से अधिक विभिन्न स्थानों से इस कार्यक्रम में शामिल लाखों लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि आज के कार्यक्रम के पैमाने और आकार की तुलना रेलवे के इतिहास में किसी अन्य कार्यक्रम से नहीं की जा सकती है। उन्होंने आज के इस आयोजन के लिए रेलवे को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश भर में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ विकसित भारत बनाने के लिए विकास कार्यों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2024 के 75 दिनों में, 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया गया है, जबकि पिछले 10 से 12 दिनों में 7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया गया है। आज के कार्यक्रम को विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया गया है, जहां लगभग 85,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं रेलवे को समर्पित हैं। उन्होंने दाहेज में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोरसायन परिसर की आधारशिला रखने का भी जिक्र किया और कहा कि इससे देश में हाइड्रोजन उत्पादन और पॉलीप्रोपाइलीन की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र और गुजरात में एकता मॉल के शिलान्यास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प को देश के हर कोने तक ले जाएगा, जिससे वोकल फॉर लोकल के लिए सरकार के मिशन को बढ़ावा मिलेगा और विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। भारत में युवा आबादी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से कहा कि आज उद्घाटन की गईं परियोजनाएं उनके वर्तमान के लिए हैं और आज शिलान्यास की गईं परियोजनाएं उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी हैं।

2014 से पहले रेल बजट में बढ़ोतरी की गति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने शासन में रेल बजट को आम बजट में शामिल करने का जिक्र किया और कहा कि इससे आम बजट से रेलवे व्यय प्रदान करना संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर की 6 राजधानियों में रेलवे कनेक्टिविटी नहीं थी और 10,000 से अधिक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग थे, और केवल 35 प्रतिशत रेलवे लाइनें विद्युतीकृत थीं। उन्होंने कहा कि उस दौरान रेलवे आरक्षण केंद्रों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और वहां टिकट लेने वालों की लंबी कतारें होती थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने रेलवे को उन नारकीय स्थितियों से बाहर निकालने की इच्छाशक्ति दिखाई है। अब रेलवे का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रधानमंत्री ने 2014 से छह गुना बजट वृद्धि जैसी पहलों की चर्चा की और देशवासियों को आश्वासन दिया कि अगले 5 वर्षों में, रेलवे में बदलाव उनकी कल्पना से अधिक होगा। उन्होंने कहा कि 10 साल का यह काम सिर्फ एक झांकी है, मुझे अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने बताया कि न सिर्फ ज्यादातर राज्यों को वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं, बल्कि वंदे भारत ट्रेनों का शतक लग चुका है। वंदे भारत नेटवर्क देश के 250 जिलों को छू रहा है। लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए, वंदे भारत के मार्गों का विस्तार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने किसी राष्ट्र को विकसित और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि रेलवे में बदलाव विकसित भारत की गारंटी है। उन्होंने तेज गति से रेलवे ट्रैक बिछाने, 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी अगली पीढ़ी की ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और आधुनिक रेलवे इंजनों तथा कोच फैक्टरियों के अनावरण का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गति शक्ति कार्गो टर्मिनल नीति के तहत, भूमि पट्टे की नीति को सरल बनाने की वजह से कार्गो टर्मिनल के निर्माण में वृद्धि हुई है और पारदर्शिता के लिए इसे ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने गति शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने रेलवे के आधुनिकीकरण संबंधी पहल को जारी रखा और मानव रहित क्रॉसिंग समाप्त करने की परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर बढ़ रहा है। स्टेशनों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले स्टेशन और जन औषधि केंद्र बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन रेलवे ट्रेनों, पटरियों और स्टेशनों का निर्माण मेड इन इंडिया का इको-सिस्टम बना रहा है। उन्होंने बताया कि मेड इन इंडिया लोकोमोटिव और कोचों को श्रीलंका, मोजाम्बिक, सेनेगल, म्यांमार और सूडान जैसे देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों की बढ़ती मांग से ऐसे कई और कारखाने खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे का कायाकल्प और नए निवेश रोजगार के नए अवसरों की गारंटी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये विकास परियोजनाएं सरकार बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्र निर्माण का मिशन हैं। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को पिछली पीढ़ियों की तरह समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह ‘मोदी की गारंटी‘ है।

प्रधानमंत्री ने पूर्वी और पश्चिमी समर्पित माल गलियारों को पिछले 10 वर्षों में विकास के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक से इसकी गति में बढ़ोतरी होती है और कृषि, उद्योग, निर्यात और व्यापार के लिए यह महत्वपूर्ण है। पिछले 10 वर्षों में पूर्वी और पश्चिमी तटों को जोड़ने वाला यह माल गलियारा लगभग पूरा हो चुका है। आज लगभग 600 किलोमीटर लंबे माल गलियारे का उद्घाटन किया गया है, अहमदाबाद में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से इस गलियारे पर मालगाड़ियों की गति अब दोगुनी से ज्यादा हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे गलियारे में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। आज कई जगहों पर रेलवे गुड्स शेड, गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल, डिजिटल कंट्रोल स्टेशन, रेलवे वर्कशॉप, रेलवे लोको शेड और रेलवे डिपो का भी उद्घाटन किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका माल ढुलाई पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का जोर भारतीय रेल को आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल का माध्यम बनाने पर है। उन्होंने बताया कि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत देश के विश्वकर्मा, हस्तशिल्प पुरुष और महिला स्वयं सहायता समूहों के निर्मित उत्पाद अब रेलवे स्टेशनों पर बेचे जाएंगे, जहां 1500 स्टॉल खुल चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारतीय रेलवे विकास के साथ-साथ विरासत के मंत्र को साकार करते हुए क्षेत्रीय संस्कृति और आस्था से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत गौरव ट्रेनें रामायण सर्किट, गुरु-कृपा सर्किट और जैन यात्रा पर चल रही हैं, जबकि आस्था स्पेशल ट्रेन देश के कोने-कोने से श्री राम भक्तों को अयोध्या ले जा रही है। उन्होंने बताया कि साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के लिए लगभग 350 आस्था ट्रेंनें पहले ही चल चुकी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की गति से आगे बढ़ती रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने विकास की इस गति को जारी रखने के लिए नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे।

पृष्ठभूमि

रेलवे के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और पेट्रोरसायन क्षेत्र को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे और पेट्रोरसायन परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन करने के लिए अहमदाबाद में डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने रेलवे कार्यशालाओं, लोको शेडों, पिट लाइनों/कोचिंग डिपो, फलटण-बारामती नई लाइनय इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी और पूर्वी डीएफसी के न्यू खुर्जा से साहनेवाल (401 मार्ग किलोमीटर) खंड और पश्चिमी डीएफसी के न्यू मकरपुरा से न्यू घोलवड खंड (244 मार्ग किलोमीटर) के बीच समर्पित माल गलियारे के दो नए खंड और वेस्टर्न डीएफसी का अहमदाबाद में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद-मुंबई मध्य, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर मध्य (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निज़ामुद्दीन) के बीच दस नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई। अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़ तक, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज तक और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है। आसनसोल और हटिया तथा तिरूपति और कोल्लम स्टेशनों के बीच दो नई यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न स्थानों- न्यू खुर्जा जंक्शन, साहनेवाल, न्यू रेवाड़ी, न्यू किशनगढ़, न्यू घोलवड और न्यू मकरपुरा से समर्पित माल गलियारे पर मालगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर 50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किये। इन जन औषधि केंद्रों पर लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मिलेंगी।

प्रधानमंत्री ने 51 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी राष्ट्र को समर्पित किए। ये टर्मिनल परिवहन के विभिन्न साधनों से माल की निर्बाध आवाजाही को बढ़ावा देंगे।

प्रधानमंत्री ने 80 खंडों में 1045 मार्ग किलोमीटर स्वचालित सिग्नलिंग राष्ट्र को समर्पित की। इस उन्नयन से ट्रेन संचालन की सुरक्षा और दक्षता में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री ने 2646 स्टेशनों पर रेलवे स्टेशनों की डिजिटल कंट्रोलिंग भी राष्ट्र को समर्पित की। इससे ट्रेनों की परिचालन दक्षता और सुरक्षा में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री ने 35 रेल कोच रेस्तरां राष्ट्र को समर्पित किये। रेल कोच रेस्तरां का लक्ष्य रेलवे के लिए गैर-किराया राजस्व उत्पन्न करने के साथ ही यात्रियों और जनता की जरूरतों को पूरा करना है।

प्रधानमंत्री ने देश भर में 1500 से अधिक एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल राष्ट्र को समर्पित किये। इन स्टॉलों पर बिक्री के लिए स्थानीय उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, जिससे स्थानीय कारीगरों और व्यावसायियों की कमाई बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने 975 स्थानों पर सौर ऊर्जा संचालित स्टेशन/भवन राष्ट्र को समर्पित किये। यह पहल भारत के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान देगी और रेलवे के कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दाहेज में ईथेन और प्रोपेन हैंडलिंग सुविधाओं सहित पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोरसायन परिसर की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 20,600 करोड़ रुपये है। मौजूदा एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल के निकट पेट्रोरसायन परिसर की स्थापना से परियोजना के पूंजीगत व्यय और ओपेक्स लागत में काफी बचत होगी।

इस परियोजना के कार्यान्वयन से निष्पादन चरण के दौरान 50,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का अवसर पैदा होने की संभावना है और इसके परिचालन चरण के दौरान 20,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का अवसर पैदा होगा, जिससे क्षेत्र में भारी सामाजिक-आर्थिक लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने दो राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में एकता मॉल की आधारशिला भी रखी, जिस पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इन एकता मॉल में भारतीय हथकरघा, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और ओडीओपी उत्पादों की समृद्ध और विविध विरासत की झलक होगी। एकता मॉल भारत की एकता और विविधता का प्रतीक होने के साथ-साथ हमारे पारंपरिक कौशल और इन क्षेत्रों के विकास तथा सशक्तिकरण के लिए उत्प्रेरक भी हैं।

प्रधानमंत्री ने नए विद्युतीकृत खंडों, पटरियों का दोहरीकरण/मल्टी-ट्रैकिंग, रेलवे गुड्स शेड, वर्कशॉप, लोको शेड, पिट लाइन/कोचिंग डिपो का विकास जैसी कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं आधुनिक और मजबूत रेलवे नेटवर्क बनाने के प्रति सरकार के समर्पण का प्रमाण हैं। इस निवेश से न केवल कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे पर गोरखपुर जं., लखनऊ जं., बनारस, मऊ, गाजीपुर सिटी, भटनी जं., कप्तानगंज, गोंडा जं., आनन्द नगर, सीतापुर, फरधान, सहजनवा, नकहा जंगल, कन्नौज, कासगंज, इज्जतनगर, पीलीभीत, बीसलपुर गुड्स साइडिंग, फरिहा, फेफना, वाराणसी सिटी, गोमती नगर, सैदपुर भितरी, जसोदा, कुसम्ही, सादात, छपरा जं., सीवान जं., थावे जं., काशीपुर जं., काठगोदाम सहित 33 स्थलों पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद‘ के 54 स्टाॅल, 04 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र, 03 गति शक्ति मल्टीमाॅडल कार्गो टर्मिनल (जी.सी.टी.), 04 रेलवे गुड्स शेडों, सैदपुर भितरी विद्युत लोको शेड, 02 रेल कोच रेस्टोरेंट, भटनी-पिवकोल, सादात-औंड़िहार एवं छपरा-मांझी खंडों का दोहरीकरण तथा गोरखपुर कैंट-कुसम्ही एवं छपरा-छपरा कचहरी के मध्य तीसरी लाइन का लोकार्पण और 22549/22550 गोरखपुर जं.-लखनऊ-गोरखपुर जं. वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार प्रयागराज जं. तक किया गया।

इस अवसर पर गोरखपुर जं. स्टेशन पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री धर्मेन्द्र सिंह, लखनऊ जं. स्टेशन पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री रामचन्द्र प्रधान एवं माननीया महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, गोमती नगर स्टेशन पर माननीय विधायक डाॅ० नीरज बोरा, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, फरधान स्थित ’गुड्स शेड’ पर माननीया विधायक सुश्री मंजु त्यागी, नकहा जंगल स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सहजनवा स्थित अंकुर उद्योग लिमिटेड साइडिंग पर माननीय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला, आनन्द नगर स्टेशन पर माननीया नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी, सीतापुर एवं गोंडा स्टेशनों पर अन्य जन प्रतिनिधिगण, भटनी स्टेशन पर माननीय सांसद/सलेमपुर श्री रविन्द्र कुशवाहा, कप्तानगंज स्टेशन पर माननीय सांसद/कुशीनगर श्री विजय कुमार दूबे, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर माननीया राज्यसभा सदस्य श्रीमती संगीता बलवंत, छपरा जं. स्टेशन पर माननीय सांसद/महाराजगंज (बिहार) श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, माननीय विधायक/छपरा शहर श्री सी.एन. गुप्ता, सीवान स्टेशन पर पूर्व माननीय विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह, फरिहा स्थित गुड्स शेड पर पूर्व सांसद श्रीमती नीलम सोनकर, अडानी एग्री लाॅजिस्टिक लिमिटेड/जसोदा पर माननीय सांसद/कन्नौज श्री सुब्रत पाठक, बीसलपुर स्थित गुड्स शेड पर माननीय विधायक श्री विवेक कुमार वर्मा, इज्जतनगर स्टेशन पर माननीय सांसद/बरेली श्री संतोष कुमार गंगवार, काठगोदाम स्टेशन पर माननीय केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, माननीय विधायक श्री राम सिंह कैड़ा, माननीय महापौर/हल्द्वानी श्री जोगेन्द्र सिंह रौतेला एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।     

 

(पंकज कुमार सिंह)

    मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 

फोटो परिचय- फोटो संख्या 01- कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी। 

फोटो संख्या 02- गोरखपुर जं. पर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02

गोरखपुर, 12 मार्च, 2024ः रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05097/05098 टनकपुर-मदार जं0-टनकपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन 22 से 29 मार्च,2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं बुधवार को तथा मदार जं0 से 23 से 30 मार्च,2024 दिन शनिवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को चार फेरों के लिये पूर्व में सूचना जारी किया गया था। यह गाड़ी अब टनकपुर से मदार के स्थान पर टनकपुर से दौराई तक निम्नवत चलाई जायेगी।    

05097 टनकपुर-दौराई होली विशेष गाड़ी 22 से 29 मार्च,2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं बुधवार को टनकपुर से 18.25 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 18.55 बजे, पीलीभीत से 19.45 बजे, भोजीपुरा से 20.27 बजे, इज्जतनगर से 20.42 बजे, बरेली सिटी से 21.10 बजे, बरेली जं0 से 21.30 बजे, चन्दौसी से 23.30 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.45 बजे, गाजियाबाद से 03.20 बजे, दिल्ली से 04.40 बजे, दिल्ली कैण्ट से 05.17 बजे, गुड़गांव से 05.35 बजे, रेवाड़ी से 06.47 बजे, नारनौल से 07.58 बजे, नीम का थाना से 08.56 बजे, श्री माधोपुर से 09.25 बजे, रिंगस से 09.40 बजे, फुलेरा जं0 से 11.35 बजे, किशनगढ़ से 12.22 बजे तथा अजमेर से 13.20 बजे छूटकर दौराई 13.40 बजे पहुंचेगी । 

वापसी यात्रा में 05098 दौराई-टनकपुर होली विशेष गाड़ी 23 से 30 मार्च,2024 तक प्रत्येक  शनिवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को दौराई से 16.05 बजे प्रस्थान कर अजमेर से 16.35 बजे, किशनगढ़ से 17.07 बजे, फुलेरा जं0 से 18.00 बजे, रिंगस से 18.55 बजे, श्री माधोपुर से 19.07 बजे, नीम का थाना से  19.47 बजे, नारनौल से 20.37 बजे, रेवाड़ी से 21.57 बजे, गुड़गांव से 22.32 बजे, दिल्ली कैण्ट से   22.52 बजे, दूसरे दिन दिल्ली से 00.35 बजे, गाजियाबाद से 01.27 बजे, मुरादाबाद से 04.10 बजे, चन्दौसी से 05.15 बजे, बरेली जं0 से 06.30 बजे, बरेली सिटी से 06.45 बजे, इज्जतनगर से 07.05 बजे, भोजीपुरा से 07.20 बजे, पीलीभीत से 08.05 बजे तथा खटीमा से 09.00 बजे छूटकर टनकपुर 09.35 बजे पहुंचेगी । 

इस गाड़ी की संरचना में एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे । 

             (पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03

गोरखपुर, 12 मार्च, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05047/05048 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस होली विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 26 मार्च,2024 दिन मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 27 मार्च,2024 दिन बुधवार को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा । 

05047 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 26 मार्च,2024 को बनारस से  19.20 बजे प्रस्थान कर भदोही से 20.08 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0 से 21.35 बजे, अमेठी से 22.10 बजे, रायबरेली से 23.05 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.05 बजे, बरेली से 04.37 बजे तथा मुरादाबाद से 06.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 09.30 बजे पहुंचेगी । 

वापसी यात्रा में 05048 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस होली विशेष गाड़ी 27 मार्च,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 18.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 21.10 बजे, बरेली से 22.35 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 02.35 बजे, रायबरेली से 04.00 बजे, अमेठी से 04.53 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0 से 05.35 बजे तथा भदोही से 06.53 बजे छूटकर बनारस 08.10 बजे पहुंचेगी । 

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे। 

  (पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-04

  गोरखपुर, 12 मार्च, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हेतु 07219/07220 सिकन्दराबाद-गोमतीनगर-सिकन्दराबाद होली विषेष गाड़ी का संचलन 20 एवं 24 मार्च, 2024 दिन बुधवार एवं रविवार को सिकन्दराबाद से तथा 22 एवं 26 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार एवं मंगलवार को गोमतीनगर से किया जायेगा।  

07219 सिकन्दराबाद-गोमतीनगर होली विषेष गाड़ी 20 एवं 24 मार्च, 2024 को सिकन्दराबाद से 10.45 बजे प्रस्थान कर जनगांव से 11.45 बजे, काजीपेट से 12.32 बजे, पेड्डापल्ली से 11.32 बजे, रामगुंडम् से 13.50 बजे, मंचिर्याल से 14.10 बजे, बेल्लमपल्ली से 14.32 बजे, सिरपुर कागजनगर से 15.32 बजे, बल्हारषाह से 17.15 बजे, नागपुर से 21.00 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 02.05 बजे, भोपाल से 03.45 बजे, बीना से 05.45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 08.10 बजे, ऊरई से 09.30 बजे तथा कानपुर सेन्ट्रल से 11.55 बजे छूटकर गोमतीनगर 15.30 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 07220 गोमतीनगर-सिकन्दराबाद होली विषेष गाड़ी 22 एवं 26 मार्च, 2024 को गोमतीनगर से 14.30 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेन्ट्रल से 17.45 बजे, ऊरई से 19.45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 21.45 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.30 बजे, भोपाल से 03.25 बजे, इटारसी से 05.15 बजे, नागपुर से 11.35 बजे, बल्हारषाह से 16.10 बजे, सिरपुर कागजनगर से 17.00 बजे, बेल्लमपल्ली से 17.40 बजे, मंचिर्याल से 18.12 बजे, रामगुंडम् से 18.34 बजे, पेड्डापल्ली से 19.02 बजे, काजीपेट से 20.02 बजे तथा जनगांव से 20.47 बजे छूटकर सिकन्दराबाद 23.00 बजे पहुॅेचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

(पंकज कुमार सिंह)

                                                     मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-05

  गोरखपुर, 12 मार्च, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हेतु 05193/05194 छपरा-पनवेल-छपरा साप्ताहिक होली विषेष गाड़ी का संचलन 21 एवं 28 मार्च, 2024 दिन वृहस्पतिवार को छपरा से तथा 22 एवं 29 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को पनवेल से 02 फेरों के लिये किया जायेगा।  

05193 छपरा-पनवेल साप्ताहिक होली विषेष गाड़ी 21 एवं 28 मार्च, 2024 दिन वृहस्पतिवार को छपरा से 15.20 बजे प्रस्थान कर बलिया से 16.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.05 बजे, वाराणसी से 19.50 बजे, बनारस से 20.05 बजे, प्रयागराज जं. 22.40 बजे, दूसरे दिन सतना से 02.20 बजे, कटनी से 03.35 बजे, जबलपुर से 05.00 बजे, इटारसी से 08.55 बजे, भुसावल से 13.25 बजे, नासिक रोड से 17.10 बजे, ईगतपुरी से 18.15 बजे तथा कल्याण से 19.57 बजे छूटकर पनवेल 20.30 बजे पहुचेगी।

05194 पनवेल-छपरा साप्ताहिक होली विषेष गाड़ी 22 एवं 29 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को पनवेल से 21.40 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 22.21 बजे, दूसरे दिन ईगतपुरी से 01.40 बजे, नासिक रोड से     02.30 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, इटारसी से 11.30 बजे, जबलपुर से 16.20 बजे, कटनी से 17.40 बजे, सतना से 19.30 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज जं. से 02.05 बजे, बनारस से 04.00 बजे, वाराणसी से 04.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.00 बजे तथा बलिया से 07.05 बजे छूटकर छपरा 08.50 बजे पहुॅचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल. एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 14 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

(पंकज कुमार सिंह)

                                                     मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।

 

 

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-06

गोरखपुर, 12 मार्च, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता के सुविधा हेतु 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 22 एवं 29 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को तथा अमृतसर से 23 एवं 30 मार्च, 2024 दिन शनिवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।  

05049 छपरा-अमृतसर होली विशेष गाड़ी 22 एवं 29 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को छपरा से 09.55 बजे प्रस्थान कर सीवान से 10.50 बजे, थावे से 11.28 बजे, तमकुही रोड से 12.05 बजे, पड़रौना से 12.40 बजे, कप्तानगंज से 13.30 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.22 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.55 बजे, बरेली से 23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27 बजे, अम्बाला छावनी से 05.20 बजे, लुधियाना से 07.05 बजे, जलन्धर सिटी से 08.10 बजे तथा व्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुँचेगी। 

वापसी यात्रा में 05050 अमृतसर-छपरा 23 एवं 30 मार्च, 2024 दिन शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर व्यास से 13.17 बजे, जलन्धर सिटी से 13.58 बजे, लुधियाना से 15.05 बजे, अम्बाला छावनी से 16.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.38 बजे, सहारनपुर से 18.20 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.14 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.18 बजे, बुढ़वल से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे, खलीलाबाद से 07.50 बजे, गोरखपुर 08.45 बजे, कप्तानगंज से 09.50 बजे, पड़रौना से 10.42 बजे, तमकुही रोड से 11.15 बजे, थावे से 12.05 बजे तथा सीवान से 12.55 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुँचेगी। 

इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

                                                              (पंकज कुमार सिंह)

                                                    मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-07

गोरखपुर, 12 मार्च, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य मे खुरहट-मुहम्मदाबाद-सठियावं स्टेशनों के मध्य प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने तथा 21 मार्च, 2024 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

- बलिया से 14 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- शाहगंज से 14 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- बलिया से 19 से 21 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- शाहगंज से 20 से 22 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

- अमृतसर से 13 एवं 16 मार्च, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

- अमृतसर से 13, 15 एवं 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-मऊ-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- अजमेर से 14 मार्च, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

- छपरा से 15, 16, 17, 19, 20 मार्च, 2024 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

- जयनगर से 15, 17 एवं 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।

- दरभंगा से 15 मार्च, 2024 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।

- अहमदाबाद से 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

- दरभंगा से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।

पुनर्निर्धारण-

- मऊ से 17 मार्च, 2024 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-

- कोलकाता से 18 मार्च, 2024 को चलने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ एक्सपे्रस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी मऊ-आज़मगढ के मध्य निरस्त रहेगी।

- आज़मगढ से 19 मार्च, 2024 को चलने वाली 13138 आज़मगढ-कोलकाता एक्सपे्रस मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी आज़मगढ-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ियों का नियंत्रण-

- सूरत से 13, 14, 15 एवं 16 मार्च, 2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा

Related Articles

Comments

Back to Top