असंतोषजनक प्रदर्शन के चलते रूका खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन
जनपत की खबर Feb 27, 2021 at 09:45 AM , 590लखनऊ।असंतोषजनक प्रदर्शन के चलते कई खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। मालूम हो .. ब्लाक संसाधन केंद्रों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की तरह विकसित किया जाना है जिस के क्रम में समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्र को मानव संसाधन एवं अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देश दिए गए थे परंतु खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय को संतृप्त नहीं किया गया है। इस कारण मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्राचार्य डायट एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी के संपूर्ण प्रदर्शन *(कार्यालय संचालन एवं नेतृत्वक्षमता)* का निरीक्षण किया गया और मुख्यालय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा प्राप्त कराई गए आख्या के आधार पर *असंतोषजनक प्रदर्शन* करने वाले निम्न खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध करते हुए सभी को एक बार पुनः स्पष्ट आदेश दिया गया है कि तत्काल अपने-अपने कार्यालय को निर्देशानुसारअवस्थापना संबंधी समस्त सुविधाओं से संतृप्त कराते हुए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की भांति विकसित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही संस्थित कर दी जाएगी। जिन खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका गया है उनके नाम निम्नवत है..।
*लखनऊ*
श्री कमलेश सिंह -नगर क्षेत्र ज़ोन 1
*लखीमपुर*
श्री विनोद कुमार- बेहजम
सुनील कुमार -मितौली
श्री राम जनक वर्मा- लखीमपुर
*रायबरेली*
श्री लालमणि राम -सताव
*उन्नाव*
श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य- बिछिया
श्री अरुण कुमार अवस्थी- सफीपुर
श्रीमती मधुलिका बाजपेई- सिकंदरपुर कर्ण श्री आशीष चौहान -सिकंदरपुर सिरोसी
*गोरखपुर*
श्री उदय भान कुशवाहा- बेलघाट
श्री सुरेंद्र यादव -गोला
*महराजगंज*
श्री अरविंद कुमार सिंह- सिसवा
*मैनपुरी*
श्री शैलेंद्र कुमार -बरनाहल
*आगरा*
श्री बृजराज सिंह -फतेहाबाद
श्री राकेश चौधरी -बरौली
श्री राकेश चौधरी -एत्मादपुर
एवं खंड शिक्षा अधिकारी कुंडा *प्रतापगढ़*































Comments