यूपी पुलिस में 5 से 17 नवंबर तक सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक, डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी किया आदेश
जनपत की खबर Nov 05, 2026 at 10:05 PM , 27**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक रोक लगा दी है। इस संबंध में 4 नवंबर को आदेश जारी किया गया है।
डीजीपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग के सभी प्रकार के कर्मियों की छुट्टियां 5 से 17 नवंबर तक बंद रहेंगी।
हालांकि, आदेश में विशेष परिस्थितियों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है। इसके लिए स्पष्ट किया गया है कि विशेष मामलों में जरूरत के अनुसार छुट्टी मंजूर की जा सकती है।
यह आदेश सभी डीजी, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, डीआईएसपीओएल, रेलवे के सभी एसएसपी और सभी कमांडेंट को भेजा गया है। वहीं, सभी जोनल पुलिस अधिकारियों और रेंज पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।
डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments