मुख्यमंत्री ने लेह में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मऊ निवासी सेना के जवान श्री गणेश यादव के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

जनपत की खबर , 888

शहीद श्री गणेश यादव के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जनपद की
एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा 

लखनऊ: 26 फरवरी, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लेह में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मऊ निवासी सेना के जवान श्री गणेश यादव के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री गणेश यादव के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
-------

Related Articles

Comments

Back to Top