दो दिन धूमधाम से मना सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का 7वां वार्षिकोत्सव

राष्ट्रीय , 293

लखनऊ।
रजनीखंड शारदा नगर स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ने अपना 7वां वार्षिकोत्सव दो दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद ने शिरकत की। साथ ही कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ नीलू त्रिवेदी ने भी अतिथि के रूप में शिरकत की जो लगातार कैंसर फ्री इंडिया अभियान को महिलाओं के लिए चला रही हैं। दीप प्रज्ज्वलित कर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद ने कार्यक्रम की शरूआत की.उन्होंने कहा कि स्कूल के इस मनमोहक पल के लिए मैं स्कूल को बधाई देता हूं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत नृत्य हटवन वैन फॉर स्पेशल सत्कार जनक इंट्रा नृत्य नाटिका बाल श्रम रोबोटिक्स डांस रोबोटिक्स डिस्प्ले  योग प्रदर्शन डांस स्वच्छता अभियान. अभिनंदन समारोह डांस ड्रामा आदि एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया. आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान होनहार प्रतिभाओं और फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद का सम्मान किया गया तथा स्कूल प्रशासन द्वारा डॉक्टर निहारिका दीक्षित डॉक्टर पुष्पराज सिंह एवं डॉक्टर रूपेंद्र को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.। 

Related Articles

Comments

Back to Top