एसपी ने जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

अन्य खबरे , 233

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की। इसका मुख्य विषय कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण रहा। एसपी ने सर्वप्रथम थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र के विषय में जरुरी जानकारी ली। तत्पश्चात संदिग्ध व घूमन्तू व्यक्तियों की चेकिंग कर, शहर से बाहर करने व आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु, प्रत्येक बीट व मजरा में सुरक्षा समिति की बैठक कर सुचारू रूप से संचालन करने, बैंको व एटीएम की सघन चेकिंग, रात्रि गस्त व पिकेट बढ़ाकर सतर्कता से ड्यूटी करने और एन्टी रोमियो टीम, साइबर हेल्पडेस्क, महिला व पुरूष हेल्पडेस्क व न्यायालय से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने और विवेचकों को समयबद्ध विवेचना निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही लूट और चैन स्नैचर के मुकदमें में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने व जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन करने, ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों पर पड़ी लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में प्रभावी रात्रि गश्त करने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने, पीआरवी वाहनों की निरन्तर चेकिंग करने, संवेदनशील स्थानों पर पीआरवी वाहनो की सक्रियता बढ़ाए जाने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के तहत अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने, अपराधियों के विरूद्ध एचएस खोले जाने की कार्यवाही, गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने, गैंग पंजीकरण की कार्यावाही, टॉप-10 अपराधियों का चिन्हीकरण कर कड़ी कार्यवाही करने तथा समस्त सम्मन व नोटिस का समय से तामिला कराने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात पुलिस
अधीक्षक ने अपह्ताओं, गुमशुदा प्रकरणों में सर्विलांस की मदद से शीघ्र कार्यवाही कर अपह्नताओ/गुमशुदा की तलाश करने, महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये थानो पर गठित एण्टीरोमियों टीमों की क्रियाशीलता निरंतर जारी रखने, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक क्रियाशील करने का निर्देश दिया साथ ही थाने पर आने वाले पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनने व उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तत्पचात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में हुई लूट की घटना को मात्र 9 घंटे में सफल अनावरण कराकर लूटी गई समस्त धनराशि सहित तमंचा एवं कारतूस आदि की बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाले थाना प्रभारी कोतवाली नगर व एसओजी/ सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण,  समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top