श्रीराम का जीवन अनुकरणीय व आचार संहिता : कौशल, वरिष्ठ पत्रकार,संपादक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अनंत के नाविन्य संस्करण का हुआ लोकार्पण
जनपत की खबर Feb 13, 2024 at 09:10 PM , 563लखनऊ । प्रभु श्रीराम का जीवन मानव मात्र के लिए आचार संहिता है। उनका पूरा परिवार त्याग की प्रतिमूर्ति है। इसी को आगे बढ़ाने के लिए श्रीराम चरित मानस पर चर्चा और इसका अनुकरण होना चाहिए। श्री राम ने समाज में एक होकर एक दूसरे के सुख-दुख को बांटने समरसता पूर्ण व्यवहार की परिकल्पना की। आरएसएस अवध प्रांत प्रचारक कौशल ने यह विचार
यहां सीएमएस गोमतीनगर सभागार में हुई संगोष्ठी में व्यक्त किए।
डॉक्टर अनिल मिश्रा ने विचार व्यक्त करते हुए नरेंद्र भदोरिया के लेखन को समाज के लिए संजीवनी कहा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के लेखन से परिवारों में अध्ययन की नई लौ जागेगी। डॉ मिश्रा ने बताया किस प्रकार से अयोध्या में एक भव्य प्रांगण पर पुनः कार्य शुरू हुआ है और जिसे देखने देश-विदेश से श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित हो रहे हैं।
पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी में अपने अनुभवों को साझा करते हुए अयोध्या में अंधकार से उजियारे की ओर समाज तथा परिवारों को ले जाने की इस मुहिम को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कि इस परिकल्पना को प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना है ताकि सुख-दुख में सभी भागीदार बन सकें।
लेखक नरेंद्र भदौरिया की यह 14 वीं पुस्तक विभिन्न लिखो का संग्रह है जिसमें देश तथा संस्कारो से संबंधित लेखन को संजोया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व संपादक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अनंत के नाविन्य संस्करण का लोकार्पण भी हुआ।
संगोष्ठी में आरएसएस अवध प्रांत प्रचारक कौशल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास अयोध्या के न्यासी डा अनिल मिश्र, हाईकोर्ट, लखनऊ के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एन वर्मा, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल, मुख्य स्थाई अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, बार कौंसिल यू पी के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल, पूर्व ए सी एस होम अवनीश अवस्थी,आर एम एल आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा विक्रम सिंह,क्षेत्र प्रचारक शशि, समेत चिंतक व विचारक वीरेंद्र ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में अम्बरीष वर्मा, मृत्युंजय प्रताप सिंह, विभाग प्रचारक अनिल ,तेजभान,शिवांक रमन, ऋषि राज जैन,ललित श्रीवास्तव,रुचि भदौरिया,शैलेंद्र सिंह राजावत, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, श्रीवास्तव विनय सिंह, अनिल प्रताप, ज्योत्सना पाल ,अमितेश सिंह,ज्योति प्रकाश समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता ,शिक्षक, व्यवसायी और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन में शिक्षक नेता वेणु रंजन भदौरिया ने धन्यवाद देते हुए समाज को बांधे रखने के इस प्रकार के कार्यक्रमों को सराहनीय बताया तथा पुस्तक लेखन एवं अध्ययन के इस माध्यम को समाज के लिए वरदान कहा।































Comments