इसराइल की टीम ने 7094 कुशल श्रमिको का लिया स्किल टेस्ट लेकर 5020 लोगो को किया चयनित
अन्य खबरे Jan 30, 2024 at 07:47 PM , 274लखनऊ: 30 जनवरी, 2024
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा हर हाथ को काम दिलाने के तहत भारत सरकार एवं इसराइल सरकार के बीच हुए एमओयू के अन्तर्गत व्यवसाय मेसन प्लास्टरिंग वर्क, मेसन सेरेमिक टाइलिंग, मेसन बिल्डिंग फ्रेमवर्क तथा मेसन आयरन वेन्डिंग के क्षेत्र में इजराइल में भारतीय श्रमिको को 01 लाख 37 हजार प्रतिमाह वेतन पर सेवायोजित किये जाने हेतु 23 जनवरी, 2024 से 30 जनवरी, 2024 तक राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ में कुशल श्रमिकांे का स्किल टेस्ट इजराइल की टीम के द्वारा लिया गया जो सकुशल सम्पन्न हुई।
कुशल श्रमिको के स्किल टेस्ट का निरीक्षण कुणाल सिल्कू, विशेष सचिव श्रम एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा समय-समय पर किया गया तथा उनके द्वारा प्रधानाचार्य राज कुमार यादव एवं उनकी टीम की प्रशंसा की। निदेशक के मार्गदर्शन में एनएसडीसी के सहयोग से इजराइल के द्वारा आयी हुई टेस्टिंग टीम के द्वारा कुशल श्रमिकों के द्वारा स्किल टेस्टिंग का कार्य किया गया ।
इसराइल सरकार की आयी टीम, एनएसडीसी के टीम एवं पीबा की टीम ने राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव एवं उनके टीम की प्रशंसा की तथा यदि भविष्य में हमें और कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होगी तो आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ को ही हम परीक्षा केन्द्र बनायेंगे।
प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने इजराईल टीम के अधिकारियों, एनएसडीसी के टीम के अधिकारियों एवं पीबा टीम के अधिकारियों के सहयोग के लिए समस्त को धन्यवाद दिया तथा श्रम विभाग के अधिकारियों एवं संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
सत्यकान्त संयुक्त निदेशक ने भी समय-समय पर निरीक्षण किया तथा बेतरीन प्रबन्धन के लिए प्रधानाचार्य श्री राज कुमार यादव की प्रशंसा की।
एम0ए0 खांन टेªनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि कुल 7094 कुशल श्रमिको का स्किल टेस्ट इसराइल की टीम द्वारा लिया गया जिसमे से 5020 लोगो को चयनित किया गया।



























Comments