दिल्ली-हादसे के दौरान का VDO आया सामने-

अन्य खबरे , 385

नई दिल्ली।

दिल्ली के कालका जी मंदिर में भजन-जागरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हादसे को लेकर जानकारी दी जा रही है कि स्टेज गिरने से वहां पर भगदड़ मच गई थी. और अफरा-तफरी में कई लोग घायल हो गए थे.बता दें कि सिंगर बी प्राक के शो के दौरान ये हादसा हुआ.सिंगर बी प्राक का शो था,इसलिए भीड़ भी काफी ज्यादा इकठ्ठा हो गई थी.ज्यादा से ज्यादा लोग मंच और सिंगर के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.इसके अलावा मंच के किनारे भी बने साइड मंच पर लोग चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. मंदिर प्रशासन और पुलिस के मना करने के बावजूद लोग काबू में नहीं आए, मंच का हिस्सा गिरते ही लोग में हड़कंप मच गया.

हादसे को लेकर जानकारी दी जा रही है कि इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए.जबकि एक महिला की मौत हो गई है.फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Related Articles

Comments

Back to Top