कैबिनेट एंव कानून मंत्री नें किया एन एस मेड फार्मा का उद्घाटन

हेडलाइंस , 458

लखनऊ । कैबिनेट एंव कानून मंत्री बृजेश पाठक द्वारा न्यू हैदराबाद स्थित एन एस मेड फार्मा का उद्घाटन किया। ये फर्म वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला द्वारा शुरू की गई है। फर्म का शुभारंभ फीता काट कर कैबिनेट एंव कानून मंत्री  नें किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी धंधा या व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति ईमानदारी जरूरी है। ग्राहकों की संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। एन एस मेड फार्मा के निदेशक नीरज शुक्ला ने कहा कि वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि ग्राहकों को पूरी तरह से संतुष्ट किया जा सके।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक, के साथ एन एस मेड फार्मा के निदेशक नीरज शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार अजीज सिद्दीकी,वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाण्डेय, अब्दुल वहीद, मोहम्मद इकबाल एंव परिवारिक सदस्यों सहित मित्रगंण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top