वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ले रही क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

हेडलाइंस , 607

लखनऊ। वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज नगर क्षेत्र जोन एक में बुधवार से  आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री प्रायमरी कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण ई.सी.सी.ई संचालन हेतु आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ले रही क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण । कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं के द्वारा द्विप प्रज्वलित कर की गई.. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत वार्ड संसाधन केन्द्र की सहायक लेखाकार रूबल मिश्रा, डीएलएड प्रशिक्षु प्रिया सिंह नें स्वागत गीत से किया। उसके उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया..। उसके उपरांत आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं की सुपरवाईजर अर्चना सोनकर व पूनम राय नें मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छा समर्पित कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं नें कहा बच्चों के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है इन्होंने पल्सपोलियो से लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब हो कि इसमें प्री प्राइमरी पाठशाला के बाबत इन लोगों को जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह ने कहा कि पोषण व स्वास्थ्य के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री प्राइमरी पाठशाला के जरिए बच्चों को शिक्षित भी करना होगा। बच्चों को प्राइमरी स्कूल में आने के पूर्व सभी तरह की जानकारियां देनी होंगी। बाल विकास के साथ-साथ प्राइमरी पाठशाला के शिक्षक की भांति बच्चों को शिक्षित कर उच्च कक्षाओं में भेजने का कार्य जिम्मेदारी के साथ करना होगा। चार दिवसीय प्रशिक्षण में सभी प्रतिदिन प्रशिक्षण लें। इस अवसर पर प्रशिक्षण में अभिषेक कुमार बाजपेई, लिपिक अनिल कुमार, वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार, सहायक अध्यापक प्रेमवती नगर अखिलेश कुमार शर्मा, कुवरचंद, अशोक कुमार, त्रिभुवन सिंह, इन्दु प्रकाश, एंव इंचार्ज सहायक अध्यापक बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top