*राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया गया*
जनपत की खबर Jan 12, 2024 at 08:35 PM , 244*सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन 1000 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया*
*लखनऊ । नेहरू युवा केंद्र अधिकारी श्री विकास सिंह जी ने बताया है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह *राष्ट्रीय युवा दिवस* के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही *सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन 1000 स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया* । यह दोनों कार्यक्रम क्रमशः नगर निगम डिग्री कॉलेज सुरेंद्रनगर लखनऊ तथा एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट बीकेटी लखनऊ में आयोजित किया गया।
नगर निगम डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा, राज्य सभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को देश राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मानता रहा है । राष्ट्रीय दिवस का मकसद स्वामी जी के संदेशों को फिर से जागृत करना और प्रोत्साहित करना है । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा खर्कवाल महापौर नगर निगम लखनऊ तथा इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुभाष चंद्र पांडे, प्राचार्य, नगर डिग्री कॉलेज के द्वारा की गई। कार्यक्रम में सम्मिलित 500 स्वयंसेवकों को ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री सुमित मिश्रा व उनकी टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति सावधानियां एवं यातायात नियमों के विषय में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया ।
दूसरा कार्यक्रम एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट बीकेटी लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बाबूराम निषाद, राज्यसभा सांसद थे । राष्ट्रीय युवा दिवस के इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिक गुरु एवं पश्चिमी देशों में योग, वेदांत और भारतीय दर्शन को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारत सरकार हर वर्ष व्यापक स्तर पर मानती चली आ रही है। इस वर्ष का कार्यक्रम कुछ विशेष है। प्रधानमंत्री जी ने इस वर्ष के राष्ट्रीय युवा दिवस पर इट्स ऑल इन द माइंड अर्थात सब कुछ आपके दिमाग में है,की थीम पर आधारित है ।
यहां के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान एम एल सी सीतापुर एवं पीयूष सिंह चौहान उपाध्यक्ष यस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट प्रमुख रूप से रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता एकल अभियान युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने की । यहां पर भी 500 युवा स्वयं सेवकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सावधान रहने एवं यातायात नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण यातायात इंस्पेक्टर रमेश पाठक एवं मोहम्मद अहसान द्वारा प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता परक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12:15 बजे सजीव प्रसारण को दोनों कार्यक्रमों में सम्मिलित युवाओं ने देखा और सुना । कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ आराधना राज उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों के प्रति एवं प्रतिभागी युवाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।































Comments