*ओम प्रकाश राजभर के सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज*

जनपत की खबर , 262

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ पीजीआई थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अधिवक्ता ने कोर्ट की मदद से केस की विवेचना का आदेश जारी कराया है। इसके बाद पुलिस ने पहले से दर्ज एनसीआर को एफआईआर में तब्दील कर विवेचना शुरू की है। पीजीआई के पंचम खेड़ा निवासी आशुतोष कुमार अधिवक्ता हैं। पिछले वर्ष सात दिसंबर को वह स्कूटी से अपने साथी अधिवक्ता के साथ कृष्णानगर से लौट रहे थे। उनका आरोप है कि तेलीबाग चौराहे के पास सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का काफिला निकल रहा था। चौराहे के पास जाम लगा था। आशुतोष के अनुसार उन्होंने काफिले के पीछे जैसे ही अपनी स्कूटी बढ़ाई सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं।

Related Articles

Comments

Back to Top