मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने वाटिका पार्क का औचक निरीक्षण किया
जनपत की खबर Jan 10, 2024 at 03:38 PM , 204*लखनऊ 10जनवरी2023*
*मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने हुसड़िया चौराहा स्थिति लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किये जा रहे नक्षत्र वाटिका पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित पार्क को नेचुरल पार्क की तरह विकसित किया जाए।*
*मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि नक्षत्र वाटिका पार्क में पंच वाटिका व औषधियों के पौधे रोपित करते हुए पार्क को नेचुरल वे में डेवलप किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान वॉकवे का सिविल कार्य होते हुए पाया गया। उन्होंने कहा कि मैनपॉवर की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए कार्य में तेजी लाया जाए साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। पार्क में योग स्थल व लाइटिंग के कार्य भी अच्छे से कराने के निर्देश दिए।*































Comments