किसान दिवस पर योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा नहरों में टेल तक पानी की पहुंच का सत्यापन करने के दिए निर्देश।*
जनपत की खबर Jan 01, 2024 at 10:31 PM , 161*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि,उद्यान,लघु सिंचाई,मत्स्य विभाग सहित कई अन्य विभागों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।*
*किसान दिवस पर योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा नहरों में टेल तक पानी की पहुंच का सत्यापन करने के दिए निर्देश।*
आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई, मत्स्य विभाग, दुग्ध विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चावल,गेहूं एवं दलहन घटक में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम वित्तीय प्राप्तियां प्राप्त होने के कारण भौतिक लक्ष्य प्राप्ति में व्यवधान पर जिलाधिकारी ने उच्च स्तर पर वार्ता कर वित्तीय समाधान कर निर्धारित भौतिक लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान कृषि उप निदेशक ने बताया कि ओपन सोर्स डाटा का 92.84 प्रतिशत सत्यापन कार्य हो चुका है। इसके अलावा ई केवाईसी में 96.42 प्रतिशत, भूमि अंकन में 95.08 प्रतिशत तथा आधार सीडिंग में 95.50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ई केवाईसी,भूमि अंकन एवं आधार सीडिंग में अभी भी शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बेहतर कार्य योजना तैयार कर समस्त अवशेष किसानों का ई केवाईसी, भूमि अंकन एवं आधार सीडिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य हेतु 15 दिनों का विशेष अभियान चलाते हुए ओपन सोर्स के तहत प्राप्त डाटा का सत्यापन, ई केवाईसी भूमि अंकन एवं आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करने को कहा। कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं पीएम कुसुम योजना एवम् प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा कर जिला अधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए। उर्वरकों एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। शीघ्र ही यूरिया की एक और खेप भी जनपद को प्राप्त होने वाली है। जिलाधिकारी ने कृषि उपनिदेशक को किसान दिवस का नियमित आयोजन कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर कृषि विभाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नहरो में टेल तक पानी की पहुंच का सत्यापन भी करने के निर्देश दिए।भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि खेत/तालाब योजना के तहत कुल 8 लक्ष्य प्राप्त हुए थे, जिनमें 7 की पूर्ति हो चुकी है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना में वित्तीय वर्ष हेतु कुल 500 का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष अब तक 480 का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है जो कुल का 96% है।मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि मछुआ दुर्घटना बीमा के तहत निर्धारित लक्ष्य 1199 के सापेक्ष पोर्टल पर पंजीकृत 2016 आवेदनों के सापेक्ष 1922 का अप्रूवल हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2023 24 हेतु प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु आवंटित 30.90 लाख रुपए के सापेक्ष 28.87 लाख रुपए व्यय भी किया जा चुका है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड के निर्धारित लक्ष्य 1000 के सापेक्ष अब तक 545 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 50 आवेदन स्वीकृत भी किया जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष अत्यंत कम स्वीकृति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त पात्र व्यक्तियों के किसान क्रेडिट की स्वीकृति हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप के तहत प्राप्त कुल 152 आवेदनों को शत प्रतिशत अनुमोदित कर दिया गया है।इसके अलावा पीएमएफएमई के तहत कुल पंजीकृत 247 लाभार्थियों के सापेक्ष 148 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए हैं, जिनमें 74 स्वीकृत एवम् 40 आवेदन बैंकों द्वारा अस्वीकृत किए गए। बैंक स्तर से अस्वीकृत आवेदनों की बड़ी संख्या के दृष्टिगत जिला अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को आवेदनों का पूर्व में ही ठीक ढंग से सत्यापन कर बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश दिए। लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग ने बताया कि जनपद को उथले बोरिंग के कुल 3000 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं,जिनमें से 2426 की पूर्ति की जा चुकी है,जो कुल का 81 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त लक्ष्यों का शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए। दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा के दौरान स्थानीय प्रभारी अधिकारी ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत कुल तीन समितियो के गठन का लक्ष्य था, जिनका गठन किया जा चुका है। इसके अलावा जिला योजना के तहत एक लक्ष्य प्राप्त था, जिसकी पूर्ति की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने समितियां के गठन के उपरांत समितियां को सक्रिय करते हुए दुग्ध कलेक्शन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। नलकूप खंड की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता नलकूप खंड ने बताया की पंप गृह के निर्धारित लक्ष्य 12 के सापेक्ष 6 में कार्य पूर्ण हो चुका है एवं 4 में कार्य प्रगति पर है। छीद्रन के निर्धारित लक्ष्य 18 के सापेक्ष 17 में कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यथाशीघ्र सारे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का नियमित मॉनीटरिंग कर समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर,कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।































Comments