गोवध निवारण के क्रम में 02 वाहनों में क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु जा रहे चार राशि गोवंश बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-*

जनपत की खबर , 212

*गोवध निवारण के क्रम में 02 वाहनों में क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु जा रहे चार राशि गोवंश बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-*

आज दिनांक 01.01.2024 को थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान डीहतिलक ठाकुर नहर पुलिया के पास से दो वाहन (एक पिकअप तथा एक मैजिक) में क्रूरतार्पवक लाद कर वध हेतु जा रहे 04 राशि गोवंश (बछडे) बरामद कर अभियुक्तगण अनिल राजभर पुत्र चन्द्रीका राजभर निवासी अहिरपुरा कोटवारीमोड थाना रसडा जनपद बलिया, योगेश यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी पारा थाना नुनहरा गाजीपुर, इश्तेयाक खा पुत्र भोलू खा, अहताब हासमी पुत्र रहमतुल्लाह निवासीगण नुनहरा थाना नुनहरा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर 01/24 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुकू्ररता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद चार पहिया वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. अनिल राजभर पुत्र चन्द्रीका राजभर निवासी अहिरपुरा कोटवारीमोड थाना रसडा जनपद बलिया।

2. योगेश यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी पारा थाना नुनहरा गाजीपुर।

3. इश्तेयाक खा पुत्र भोलू खा,

4. अहताब हासमी पुत्र रहमतुल्लाह निवासीगण नुनहरा थाना नुनहरा जनपद गाजीपुर।

 

*बरामदगी-*

1. 04 राशि गोवंश (बछडे)।

2. एक मैजिक वाहन (यूपी 60 बीटी 5514)।

3. एक पिकअप वाहन (यूपी 61 बीटी 4577)।

Related Articles

Comments

Back to Top