अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का किराया व समय

अन्य खबरे , 755

अयोध्या। आनंद विहार से अयोध्या व अयोध्या से आनंद विहार चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया व समय की फीडिंग रेलवे ने अपने यात्री रिजर्वेशन सिस्टम में कर दिया है। ट्रेन नियमित 4 जनवरी से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या रेलवे स्टेशन से रवाना किया था। वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी।आनंद विहार से अयोध्या धाम तक का मंदिर भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर का किराया 1625 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2965 रुपए होगा । बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सुबह 6:10 पर आनंद विहार से चलकर दोपहर 12:25 पर लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट दोपहर 2:30 पर पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 पर चलकर शाम 5:15 पर लखनऊ होते हुए रात 11:40 पर आनंद विहार पहुंचेगी । अयोध्या से आनंद विहार तक एसी चेयर कर का किराया 1570 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2915 रुपए होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top