*काशी तमिल संगमम:केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन*

अन्य खबरे , 198

*पिछले 14 दिनों में लाखों दर्शकों ने काशी एवं तमिलनाडु के स्वतंत्रता  सेनानियों, भारत रत्न  और "विकसित भारत संकल्प यात्रा"के बारे में ली जानकारी* 

वाराणसी 30 दिसम्बर 23 
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  काशी और तमिलनाडु  के सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों को प्रगाढ़  करने तथा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत 'के दृष्टिकोण को मजबूत करने  के उद्देश्य से वाराणसी में गंगा के पावन तट नमो घाट पर 17 से 30 दिसम्बर 2023 तक केंद्रीय संचार ब्यूरो ,सूचना और  प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। 14 दिनों तक चली इस प्रदर्शनी का लुत्फ लगभग लाखों लोगों ने उठाया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल थे ।इन विद्यार्थियों ने  "हमारा संकल्प विकसित भारत, काशी एवं तमिल  संस्कृति, तमिल स्वतंत्रता आंदोलन और भारत रत्न एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित गणमान्यों के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में दर्शकों के मध्य  सीबीसी वाराणसी की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को  पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया l यह प्रदर्शनी  तमिलनाडु एवं काशी के सामाजिक, राजनैतिक, और सांस्कृतिक क्षेत्र  के चर्चित  एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व  के जीवन एवं योगदान की  गाथा  को चित्रों एवं संक्षिप्त शब्दों  के माध्यम से  तमिलनाडु से आये श्रद्धांलुओं, पर्यटकों के मध्य प्रस्तुत की।प्रदर्शनी में वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, वरिष्ठजनों जनसामान्य लोगों तक तमिलनाडु के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी,पुली थेवर, वीरापाण्ड्य  कट्टा बोम्मन, मारुथु  ब्रदर्स, रानी वेलु नचियार , धीरन चिन्नमलै, ओंदीवीरन, वीरन अझगू मुत्तू कोणे    सामजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व चक्रवर्ती, राजगोपालाचारी,डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सर चंद्रशेखर वेंकट रमन, के.कमराज, चिदंबरम सुब्रमण्यम, मदुरै शंमुख वदिवु सुब्बु लक्ष्मी, एम जी रामचंद्रन के बारे में जानकारी पहुंचाने का एक सफल  प्रयास कियाl 
प्रदर्शनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा की  थीम  पर केंद्रीय सरकार की विभिन्न  योजनाओं के बारे  में चित्रों और संक्षिप्त  शब्दों में जानकारी  दी गयी ।प्रदर्शनी  में प्रचार साहित्य और वर्ष 2024 का कैलेंडर वितरित किया गया प्रदर्शनी स्थल प्रधानमंत्री और तमिलनाडु के सिनेमा जगत  के हस्तियों के साथ सेल्फी लेनें की लोगों में होड़ लगी रही l चौदह दिवसीय प्रदर्शनी पीआई बी लखनऊ के अपर महानिदेशक श्री विजय कुमार, सीबीसी लखनऊ के निदेशक श्री मनोज कुमार वर्मा के कुशल  मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, वाराणसी, डॉ लालजी,पीआईबी  के मिडिया एवं संचार  अधिकारी,प्रशांत कक्कड,सीबी सी लखनऊ के लक्ष्मण शर्मा, श्यामदेव प्रसाद, सुदामा यादव और बिनीत कुमार के देख- रेख  में संम्पन हुई l

Related Articles

Comments

Back to Top