*विद्यातत्त्वम् परिचर्चा अभियान अंतर्गत सत्संग एवं शंका समाधान का कार्यक्रम*

अन्य खबरे , 200

के. के. शुक्ला
लखीमपुर खीरी। परमपिता परमेश्वर श्रीभगवान जी की कृपा से नगर लखीमपुर के मोहल्ला बलदेव नगर पीके इंटर कॉलेज के पास में वैभव सक्सेना(मोनू) सोनू सक्सेना संपर्क सूत्र 7054093980  के आवास पर विद्यातत्त्वम् परिचर्चा अभियान अंतर्गत सत्संग एवं शंका समाधान का कार्यक्रम कल्कि अवतारी भगवान श्रीसदानंद जी के शिष्य पंडित सत्यानंद जी द्वारा किया जा रहा है। भगवद्भक्ति के तीन सोपान कर्म, उपासना और ज्ञान सम्बन्धित सद्भावी जनों के जिज्ञासाओं का शंका समाधान सहित जीव को मोक्ष और जीवन को यशकीर्ति हेतु धारणीय धर्म का सम्यक प्रतिपादन किया जा रहा है।
 इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण फेसबुक पर भी होगा। सायंकालीन कार्यक्रम का आज शाम 6:30 से लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें सभी सद्भावी मित्रगण  https://www.facebook.com/share/p/BNFPu768vYYNipFT/?mibextid=qi2Omg लिंक के माध्यम से फेसबुक लाइव में सम्मिलित होकर विद्यातत्त्वम् परिचर्चा में सहभागी होकर आत्म उद्धार सहित समाज के भी उत्थान हेतु सत्य सनातन धर्म के मार्ग में आगे बढ़ते हुए भगवत्सानिध्य की सर्वोच्च उपलब्धि हेतु सत्पात्र बन सकते हैं। गुरु सत्यानंद जी ने बताया की उनका यह कार्यक्रम लखीमपुर में चार पांच दिवस चलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top