विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 24 के अंतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन एवं सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अन्य खबरे Dec 26, 2023 at 06:06 PM , 212लखनऊ---
उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान लखनऊ द्वारा एक जनपद एक उत्पाद एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 24 के अंतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन एवं सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जितेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा शुक्ला तथा निदेशक प्रांजल यादव द्वारा लगभग 1300 लाभार्थियों को सर्टिफिकेट एवं संस्थान में हस्तशिल्पियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
संस्थान की अध्यक्ष शिप्रा शुक्ला द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करता हुआ देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है ,मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा है वह अनुकरणीय है ,उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान के लिए हमारी प्रशिक्षु कारीगर केवल कारीगर नहीं है अपितु भारत के विकास की यात्रा में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले भारत के भविष्य हैं,संस्थान में उपस्थित हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों ने PM नरेंद्र मोदी एवं CM योगी आदित्यनाथ द्वारा इस योजना को लागू करने के लिए डबल इंजन सरकार का आभार प्रकट किया।



























Comments