422 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया
अन्य खबरे Dec 24, 2023 at 09:17 PM , 266शिकोहाबाद।
आदर्श कृष्ण महाविद्यालय, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद में आज स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के 422 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग श्री योगन्द्र उपाध्याय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा ग्रहण कर समाज और देश के विकास में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अच्छे स्तर की शिक्षा प्रदान करने हेतु सरकार की मंशा व प्रयासों से अवगत कराते हुए छात्र-छात्राओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु सरकार के संकल्प को भी दोहराया। कार्यक्रम में श्री विनीत सिंह, प्राधिकृत नियंत्रक, प्रो. सुकेश यादव, कुलाधिपति जे.एस. विश्वविद्यालय, डॉ० दिलीप यादव, कुलाधिपति एफ०एस० विश्वविद्यालय, श्री राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



























Comments