विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

अन्य खबरे , 290

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि क्रिसमस त्यौहार ईसाईयों का प्रमुख पर्व है। ईशा मसीह ने करूणा का संदेश दिया है। 
25 दिसम्बर पं0 मदन मोहन मालवीय, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जयन्ती का भी दिन है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पं0 मदन मोहन मालवीय एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होनें काशी विद्यापीठ की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महान योगदान दिया है। श्रद्धेय अटल जी को राष्ट्रनेता बताते हुए कहा कि भारत के नव निमार्ण में उनके योगदान व उनकी वाक्पटुता, मत्रंमुग्ध करने वाला भाषण, शालीन पूर्ण व्यवहार को सदैव याद किया जायेगा।
श्री महाना ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी कोविड को ध्यान में रखते हुए ही कार्यक्रम व आयोजन किये जाने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top