राजकीय आईटीआई के रोजगार मेले में 355 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

अन्य खबरे , 207

30 नवम्बर 2023 लखनऊ। 

 

राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई लखनऊ में बृहद रोजगार मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य  राज कुमार यादव एवं सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा किया गया।  अभ्यर्थियों को कम्पनियों में मेहनत एवं लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  हिमांशु, जिला सेवायोजन अधिकारी ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की।

 

 एम ए खाँ ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि रोजगार मेले आईटीआई एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के द्वारा बुलाई गयी कुल 33 कम्पनियों में कुल 355 अभ्यर्थियों को रूपये 7000 से 35,000 प्रतिमाह के वेतन एवं अन्य सुविधाएं जैसे उपस्थिति पुरस्कार, फ्री कैन्टीन एवं फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा के साथ जाॅब के आफर दिये गये । रोजगार से वंचित रह गये अभ्यर्थी  11 दिसम्बर, 2023 को होने वाले बृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

 

इस अवसर पर संस्थान के कार्यदेशक  निर्भय कुमार सिंह एवं  कामराज वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top