*नक्खास मार्केट में स्थित पल्स हॉस्पिटल के नीचे मार्किट के बेसमेंट के कब्जे को लेकर हुआ बवाल*
अन्य खबरे Nov 29, 2023 at 07:32 PM , 231लखनऊ।
*नक्खास मार्केट में स्थित पल्स हॉस्पिटल के नीचे मार्किट के बेसमेंट के कब्जे को लेकर हुआ बवाल*
बिलडिंग के ऑनर चन्दे से पल्स हॉस्पिटल का मालिक पहले भी लेना चाहता था बेसमेंट।
चन्दे की मौत के बाद चन्दे की पत्नी पूजा अहमद को मिलता था बेसमेंट का किराया।
जिससे तीन बच्चों की माँ विधवा पूजा अहमद का चलता है गुज़ारा।
जानकारी के मुताबिक पल्स हॉस्पिटल का मालिक बेसमेंट में कब्ज़े को लेकर पहले भी तोड़ चुका है ताला।
चन्दे की विधवा पूजा ने पहले भी चौक पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की थी।
जब पूजा अहमद से बेसमेंट लेने की बात नहीं बनी तो दबंग डॉक्टर ने फिर से तोड़ दिया बेसमेंट का ताला।
मौके पर विरोध करने पहुंची मरहूम चन्दे की पत्नी पूजा के साथ पल्स के डॉक्टर ने की अभद्रता।
पूजा अहमद द्वारा नक्खास व्यापार मंडल से शिकायत की गई।
जिस पर डॉक्टर व उसके दबंगों ने बातचीत करने गए व्यापार मंडल अध्यक्ष पर कर दिया हमला।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पर हमले से आक्रोशित नक्खास के व्यापारियों ने बन्द की दुकानें।
*दबंग डॉक्टर ने स्वास्थ विभाग के मानकों की धज्जियां उड़ाकर बनवाया है पल्स हॉस्पिटल- सूत्र*
सूत्रों की माने तो रसूखदार दबंग डॉक्टर की पहुंच के आगे बेबस है मरहूम चन्दे की विधवा पत्नी पूजा व क्षेत्रीय पुलिस। Bj
अब आगे क्या होगा ये देखना अभी बाकी है।
कोतवाली चौक अंतर्गत नखास मार्केट का है पूरा मामला।



























Comments