वाराणसी से EOW ने शासकीय ग़बन करने वाले PWD के JE को किया गिरफ़्तार.
अन्य खबरे Nov 26, 2023 at 01:25 PM , 264लखनऊ।
ईओडब्ल्यू वाराणासी ने शासकीय धन गबन करने वाले पी०डब्लू०डी० के जे०ई० को किया गिरफ्तार।
वर्ष 2013 में जनपद गाजीपुर के ब्लाक भदौरा में स्थित परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीर पोखरा, माँ कामाख्याधाम गहमर, देवकली स्थल एवं कीनाराम स्थल, देवल के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्गीकरण के लिये उ०प्र० शासन ने द्वारा अवमुक्त धनराशि रू0 817.08 लाख के सापेक्ष पर्यटन विकास एवं सौन्दर्गीकरण की योजनाओं में मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण न कराकर मात्र 117.60 लाख रूपये का कार्य कराकर उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम यूनिट वाराणसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, संबन्धित उप ठेकेदार / फर्म द्वारा रू0 699.48 लाख का शासकीय धन का आपराधिक दुर्विनियोग एवं गबन करके राजकोष को क्षति पहुचांयी गयी है।
मानक के अनुरूप कार्य न होने और शासकीय धन की बंदरबाट किये जाने पर श्री अविनाश चंद्र मिश्र, संयुक्त निदेशक पर्यटन, विंध्याचल मंडल वाराणासी के द्वारा वर्ष 2017 में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध शासकीय धन का दुरूपयोग, गबन और क्षति कारित करने के सम्बन्ध में थाना गहमर, जनपद गाज़ीपुर पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वर्ष 2018 में शासन ने इस अभियोग की विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणासी को आबंटित किया। ईओडब्ल्यू ने विवेचना में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के तत्कालीन परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित ठेकेदारों को भी दोषी पाया।
उ०प्र० शासन की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिये मुख्यालय, ई०ओ०डब्लू०, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में ईओडब्लू० सेक्टर वाराणसी के पुलिस अधीक्षक, श्री डी० प्रदीप कुमार ने अभियुक्तो की तलाश / गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया था।
दिनांक 25.11.2023 को रात्रि जनपद कानपुर से ई०ओ०डब्लू० की गिरफ्तारी टीम द्वारा इस घटना में संलिप्त अभियुक्त गोपाल सिंह कुशवाहा, वर्तमान जे०ई० पी०डब्लू०डी० को कानुपर उ०प्र० से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गोपाल सिंह कुशवाहा जे०ई० पी०डब्लू० डी० तत्कालीन समय में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड में उप अभियन्ता के पद पर नियुक्त थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी मु0अ0सं0-467/2017, अपराध धारा 409, 477ए, 120बी भा०दं०वि० एवं 13(2) भ्र०नि०अधि०, थाना-गहमर जनपद गाजीपुर अन्तर्गत की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। प्रकरण में शामिल अन्य दोषियों के विरूद्ध भी लगातार धर-पकड़ की कार्यवाही चलेगी।
गिरफ्तारी टीम-निरीक्षक श्री सुनील कुमार वर्मा, उपनि० श्री जटाशंकर पाण्डेय, मुख्य आरक्षी विनोद, मुख्य आरक्षी रामाश्रय सिंह एंव आरक्षी राजकिशोर सभी ईओडब्लू० वाराणसी।



























Comments