राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कल रिकॉर्ड वोटिंग हुई
अन्य खबरे Nov 26, 2023 at 10:15 AM , 317जयपुर :
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कल रिकॉर्ड वोटिंग हुई है. राज्य में इस बार करीब 74.96 फीसदी वोटिंग हुई. हालांकि, फाइनल आंकड़ा चुनाव आयोग आज जारी करेगा. सबसे ज्यादा मतदान तिजारा में हुआ. यहां 85.15 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि एक सीट पर बाद में मतदान होगा. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई थी. राजस्थान में इस बार बंपर वोटिंग के संकेत मिले हैं. वोटिंग खत्म होने के साथ 1862 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है जिनके हार और जीत का फैसला 3 दिसंबर को होगा. बता दें कि 2018 में राजस्थान में 74.06 फीसदी मतदान हुआ था.






_page-0001.jpg)




















Comments