आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन
अन्य खबरे Nov 21, 2023 at 05:20 PM , 224लखनऊ 21 नवंबर । सहायक निदेशक (सेवा)लखनऊ मण्डल, लखनऊ ने अवगत कराया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आज आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 30 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में लगभग 2040 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों में से आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ के द्वारा प्रायोजित कम्पनियों द्वारा 150 एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ द्वारा प्रयोजित कम्पनियों ने 503 अभ्यर्थियों का चयन किया ।
इस अवसर पर श्री ए०के० प्रजापति, सहायक निदेशक (सेवायोजन) एवं श्री राज कुमार यादव, प्रधानाचार्य आई०टी०आई० अलीगंज ने नियोजकों एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुए उपस्थित अभ्यर्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया एवं श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, लखनऊ, श्री हिमांशु सिंह, उप प्रमुख गई०बी० लखनऊ, ने भी उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के कर्मचारियों ने भी उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।



























Comments