मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार यूपी 112 के द्वितीय चरण हेतु 2 अरब 39 करोड़ 43 लाख रूपये से अधिक की धनराशि निर्गतः प्रमुख सचिव गृह
अन्य खबरे Nov 20, 2023 at 03:35 PM , 212पुलिस कर्मियो को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने हेतु हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु 1 करोड़ 72 लाख रूपये
से अधिक की धनराशि निर्गतः प्रमुख सचिव गृह
निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों दण्डित किए जाने के निर्देश: प्रमुख सचिव गृह
लखनऊ: 20 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार यूपी 112 के द्वितीय चरण हेतु 2 अरब 39 करोड़ 43 लाख रूपये से अधिक की धनराशि निर्गत कर दी गयी है।
प्रमुख सचिव गृह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत यूपी 112 के द्वितीय चरण के सिस्टम इन्टीग्रेटेर हेतु 2 अरब 39 करोड़ 43 लाख रूपये से अधिक की धनराशि के आदेश निर्गत कर दिये गये है। इसके अलावा जनपद बाराबंकी के थाना बड्डूपुर में 48 क्षमता के हास्टल/बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु 1 करोड़ 13 लाख 18 हजार रूपये व 10वी वाहिनी पीएसी बाराबंकी मंे 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक के निर्माण कार्य हेतु 59 लाख 49 हजार रूपये की धनराशि निर्गत कर दी गयी है।
मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिये गये है। यह भी निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कराया जाय ताकि यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूूर्ण हो जाने के फलस्वरूप निर्मित भवनो का बेहतर उपयोग हो सके। निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों को दण्डित किए जाने के भी निर्देश दिए गए है।



























Comments