यूपी बीजेपी के जिला प्रभारी,क्षेत्रीय प्रभारी बदले गए

अन्य खबरे , 323

लखनऊ।

यूपी बीजेपी के जिला प्रभारी,क्षेत्रीय प्रभारी बदले गए,अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी बने संजय राय ,काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी अमर पाल मौर्य बने,गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी जीएन शुक्ला बने,पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश क्षेत्रीय प्रभारी बने,बीजेपी में जिलों के भी जिला प्रभारी बदले गए ,बीजेपी ने लोकसभा संचालन समिति बनाई ,विधानसभा की संचालन समिति बनाई गई,कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी बने अनूप गुप्ता,बीजेपी के संगठात्मक जिलों के प्रभारियों के नामों का एलान.

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी दल संगठनात्मक स्तर पर नई कसावट ला रहे हैं. बीजेपी ने जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय प्रभारियों में फेरबदल किया है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी की सूची जारी की है. सुभाष यदुवंशी को पश्चिम क्षेत्र की कमान सौंपी गई है.

अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय को बनाया गया. ब्रज क्षेत्र संतोष सिंह को बनाया गया. कानपुर क्षेत्र की कमान अनूप गुप्ता को दी गई है. गोविंद शुक्ला को गोरखक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. काशी क्षेत्र का प्रभारी अमरपाल मौर्य को बनाया गया है. सोमवार को जिला प्रभारियों की भी लिस्ट जारी हुई है. सभी 6 क्षेत्र प्रभारियों को बदल कर संगठनात्मक स्तर पर नये चेहरों को मौका दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश और हम सब मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं बताया जा रहा है कि बीजेपी के 98 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी और 6 संगठनात्मक क्षेत्र के प्रभारी बदले गए हैं. लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी को महत्वपूर्ण बैठक के लिए बुलाया गया था. इसी के साथ वोटर चेतना अभियान के तहत कितना लक्ष्य पूरा हुआ है. इसकी समीक्षा भी की गई  है. भाजपा का हर विधानसभा क्षेत्र में 20 से 25 नए वोटर बनाने का अभियान है. लोकसभा चुनाव को लेकर आगे क्या रणनीति होगी इसके बारे में हम चर्चा की जाएगी.

Related Articles

Comments

Back to Top