विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया

अन्य खबरे , 176

लखनऊ । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश लखनऊ श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के दिशानिर्देशन में 09 नवम्बर, 2023 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, विद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों के स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया। 
       कार्यक्रमों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विभाग, जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। प्रत्येक विकास खण्ड में स्कूल /कालेजों द्वारा विद्यार्थियों की रैली का आयोजन कर जन सामान्य में विधिक जागरूकता की गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top