अनाधिकृत वाहन बने बस यात्रियों के लिए खेवनहार
अन्य खबरे Nov 10, 2023 at 08:25 PM , 171लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें यात्रियों के लिए पर्याप्त न होने के अनाधिकृत वाहन यात्रियों के लिए खेवनहार बन गए हैं। दीपावली पर्व पर सभी को अपने गंतव्य को पहुचने की जल्दी है। लेकिन रोडवेज बसें यात्रियों के लिए उस रूट की रोडवेज बस नही मिल पा रही है। जिसके कारण आलमबाग व अवध डिपो पर बस यात्रियों की भारी संख्या में भी देखी जा सकती है।
बतादे कि शुक्रवार को आलामबाग व अवध डिपो आदि स्थलों पर भारी तदाद में बस यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के रोडवेज बसों के पीछे दौडते देखा गया। थक हार उनके हाथ निराशा लगती दिखाई पडी़। जिसके कारण अनाधिकृत वाहन बस यात्रियों से मुह मांगा किराया पर यात्रियों को राजी कर फुटकर संवारियो को शहीद पथ पर बस लगाकर बैठाते दिखे। वही परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल कार्यवाही करने के बजाय जानकर आनजान बना हुआ है। वही रोडवेज के जिम्मेदारियों का कहना है कि बसों का इंतजार तो करना पडेगा। यही सीएम योगी व परिवहन मंत्री से पूछे। बडा़ सवाल यही है कि रोडवेज बस यात्री अपने गंतव्य की ओर जाने के बस डिपो पर कब इंतजार करें रोडवेज बस कब आयेगी और जो मिलेगी उसमें खचाखच सवारी बैठे है। ऐसी दशा में बस यात्री क्या करेगें। वही इस लाभ अनाधिकृत यात्री बस व लाइट वाहन उठा रहे हैं। त्यौहारों पर अक्सर यह समस्या देखने को मिलता रहा है। लेकिन परिवहन निगम अपने अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। हालांकि सूबे के परिवहन मंत्री परिवहन व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश देते हैं। बहरहाल बस यात्रियों की जेबें अनाधिकृत वाहन ढिलें करने में जुटे हैं। अयोध्या की ओर जाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे प्रिंस पाण्डेय कहते हैं कि रोडवेज बसें अयोध्या की ओर जाने के लिए न मिलने के प्राईवेट बस पर शहीद पथ जाकर मजबूरन मुंह मांगा किराया देकर बैठना पड़ा। वही अजय कुमार का कहना है कि रोडवेज बस का कितनी देर तक इंतजार किया जायेगा। घर बस्ती जाना है तो मजबूरी में प्राईवेट बस पर बैठना ही पड़ेगा। इसी तरह अपने अपने गंतव्य की ओर जाने वाले बस यात्रियों का कहना था कि यह हर त्यौहारों पर घरों को जाने भारी मशक्कत सवारी के लिए तो करनी पड़ती ही है। दुगना तिगुना किराया भी खर्चे करना पड़ता है।



























Comments