वानप्रस्थ क्लब का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जनपत की खबर , 460

लखीमपुर खीरी। नियमित रूप से प्रतिवर्ष होने वाला क्लब का वार्षिक समारोह क्लब भवन में  माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ । मुख्यातिथि  सांसद  अजय मिश्र श्टैनीश् ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के अनन्तर इस अवसर पर क्लब के संस्थापक स्व0 द्वारिका नाथ टण्डन  के विशाल चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया । क्लब के अध्यक्ष कर्नल सी0 पी0 मिश्र ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया  सांसद  के कृतित्व और उनके सरल ,सौम्य तथा उदार व्यक्तित्व की सराहना की ।  समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा क्लब की वार्षिक पत्रिका श्संस्कारश् का विमोचन किया तथा क्लब द्वारा प्रति वर्ष प्रदान किया जाने वाला श्वालेंटियर आफ द ईयर सम्मान श्  राजेन्द्र प्रसाद तिवारी श्कण्टकश् को प्रदान किया ।  वार्षिक आख्या संस्था के सचिव डा0 दयानन्द शुक्ल ने प्रस्तुत की । संगीतकार माधव प्रसाद चतुर्वेदी ने शास्त्रीय गायन और क्लब के वरिष्ठ सदस्य में0 यज्ञदत्त मिश्र ने काव्य पाठ से देश भक्ति की धार बहाई ।  श्री कण्टक  ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण गीत से सदन को भावविभोर कर दिया । मुख्य अतिथि  ने अपने  उद्बोधन में लखीमपुर जनपद की विकास रैंकिंग का उल्लेख करते हुये श्रेष्ठ बताया । कहा कि आज जनपद में कोई गाँव ऐसा नहीं है जहां बिजली न हो जबकि उनके पूर्व काल मे 4000 गांव बिजली से वंचित थे । उन्होंने क्लब सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुये,समाजहित में क्लब के उत्तरोत्तर विकास हेतु हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया । क्लब की ओर से अंत मे श्रीमती शीला टण्डन   तथा मुख्य अतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । समापन राष्ट्र गान से हुआ ।

 

Related Articles

Comments

Back to Top