विद्यालय अली नगर सुनहरा में छात्रा कुसुम ने जीता टैबलेट
जनपत की खबर Jan 25, 2021 at 10:07 PM , 1080लखनऊ। कौन कहता है सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती.. इसको झूठा साबित कर दिया है नगर क्षेत्र जोन एक के बेसिक स्कूल नें जहां बन्द नहीं हुई करोना काल में भी पढ़ाई इस स्कूल में सिर्फ कक्षा एक से आठ तक मात्र एक प्रभारी अध्यापक और एक शिक्षा मित्र जिन्होंने अपनी मेहनत से स्कूल की तस्वीर ही बदल दी... इसीलिए नगर क्षेत्र जोन एक के बेसिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसिक विद्यालय अली नगर सुनहरा में मुख्य अतिथि खण्डं शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह द्वरा विद्यालय की छात्रा को टैबलेट प्रदान किया गया। कोरोना काल के दौरान बेसिक विद्यालय अली नगर सुनहरा नगर क्षेत्र जोन एक में आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा देने की मुहिम के अंतर्गत विद्यालय में बच्चों की व्हाटस्एप और लैपटाप के माध्यम से कक्षाएं संचालित शुरू की गई। इस प्रयास के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने हर कक्षा के लिए अलग-अलग समय का चार्ट बनाकर स्कूल में पंजीकृत 148 बच्चों को व्हाटस्एप और लैपटाप के माध्यम से जोड़ कर शिक्षण कार्य कराना शुरू किया, जिसमें बेसिक विद्यालय अली नगर सुनहरा के बच्चों नें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इसी कड़ी में विद्यालय की प्रतिभावन छात्रा कुसुम रावत नें सबसे अधिक स्पार्की पाकर और सबसे अधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर पढ़ने लिखने की इस मुहिम में प्रथम स्थान प्राप्त कर टैबलेट जीत लिया। इस प्रतिभावान छात्रा को प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन के माध्यम से खण्डं शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह ने उपहार स्वरूप टैबलेट प्रदान किया। उन्होंने कहा जिन्हें किसी कारणवश पुरस्कार नहीं मिला है उन्हें निराश नहीं होना है वो आगे मेहनत से इसी बच्ची कुसुम की तरह ही शिक्षकों के द्वारा बताए जा रहे तरीकों को अपनाकर आगे आने वाले दिनों में वो भी टैबलेट जीत सकते हैं। और कुसुम के माता पिता की तरहा अपने माता पिता का सीना भी गर्व से ऊंचा कर सकते हैं। इस अवसर पर सामाजिक दूूूरी का पालन करते हुए विद्यालय की शिक्षामित्र सुनीता देवी यादव, शिक्षा मित्र अभिषेक बाजपेई, डीएलएड प्रशिक्षु उपमा सिंह,प्रियंका यादव, प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन के जिला हेड ओमप्रकाश यादव, सुषमा त्रिपाठी, टीम लीडर अनिल यादव, हार्डवेयर इंजीनियर कमल सिंह भाकुनी, प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन के कम्प्यूटर शिक्षक शावेज़ सर, प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजकुमार रावत, उपाध्यक्ष माया देवी, एसएमसी सदस्य संजय कुमार, केतकी, बाबूदेई यादव, मंजू लोधी, संगीताा, रज्जन रावत, नेता पुरूषोत्तम यादव, राजेश अग्रवाल,WRC से अनिल कुमार, दिनेश कुमार व कई अभिभावक उपस्थित रहे उन्होंने पुरस्कार प्राप्त छात्रा को और माता पिता को बधाई प्रदान की।































Comments