माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का योजना

अन्य खबरे , 223

लखनऊ । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ पी०सी० श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि *माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम-* इस योजना के अन्तर्गत माटीकला/शिल्पकला का कार्य कर रहे व्यक्तियों को दैनिक उपयोग, सजावटी वस्तुए खिलौने एवं मूर्तियां, चित्रकारी नक्कासी आदि का कार्य करते हुए मिट्टी के उत्पादों को और अच्छे तरीके से बनाने तथा उनका बढ़िया प्रदर्शन करने हेतु 15 दिवसीय एवं 7 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का प्राविधान है इस अवधि में सभी प्रशिक्षार्थियों को रहने खाने तथा मानदेय की व्यवस्था सम्बन्धित प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा की जाती है सम्बन्धित लाभार्थियों को माटीकला उद्योग व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अपना उद्यम व्यवसाय स्थापित एवं संचालित करने हेतु सात दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। 
      उन्होंने बताया कि *माइको मार्टीकला कामन फैसेलिटी सेन्टर योजना-* इस योजना के तहत जनपद लखनऊ में माटीकला/शिल्पकला उद्योग में पंजीकृत सहकारी समिति को एक माइको माटीकला कामन फैसेलिटी सेन्टर की स्थापना कराये जाने का लक्ष्य है जिसमें 12.50 लाख का व्यय होना अनुमानित है जिसका 20 प्रतिशत अशंदान अर्थात रू0 02.50 लाख का वहन समिति के द्वारा किया जाता है शेष रू0 10.00 लाख का अनुदान उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा वहन किया जाता है जिसमें समिति के द्वारा माटीकला का उत्पादन केन्द्र, विपणन केन्द्र, प्रशिक्षण केन्द्र एवं कच्चे माल के साथ-साथ बेहतर डिजाइनिंग एवं पैकेजिंग की सम्पूर्ण व्यवस्था उक्त सेन्टर के माध्यम से की जायेगी। 
       उन्होंने बताया *माटीकला पुरस्कार योजना-* माटीकला पुरस्कार योजना के तहत मण्डल स्तर एवं राज्य स्तर पर कम पूंजी में अधिक उत्पादन, बिकी एवं रोजगार प्रदान करने वाले अच्छे कामगारो / शिल्पीयों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाता है। उपरोक्त के अतिरिक्त योजनान्तर्गत अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय जिसका पता निम्नवत् है में सम्पर्क करने का कष्ट करें। कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 8 कैन्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ।

Related Articles

Comments

Back to Top