अपर जिलाधिकारी एफ आर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं से नाराज शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया

अन्य खबरे , 491

लखनऊ।
अपर जिलाधिकारी एफ आर को  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं की मनमानी के कारण अकारण ही  जिला अध्यक्ष बदायूं को निलंबित करने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करने हेतु  मुख्यमंत्री को  सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। गौरतलब हो कि ..05 सितम्बर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूँ के जिलाध्यक्ष को निलम्बित कर दिये जाने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद बदायूँ द्वारा शिक्षक दिवस पर श्री संजीव कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूँ को बिना अनुमति धरना दिये जाने का आरोप लगाकर निलम्बित कर दिया गया।शिक्षक दिवस के दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा बदायूँ के जिलाध्यक्ष के निलम्बन से आक्रोशित संघ के सभी ब्लाक अध्यक्षों व मंत्रियों की एक बैठक शिक्षक भवन, लखनऊ पर सम्पन्न हुई। बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्षों व मंत्रियों ने एक स्वर में कहा कि बी०एस०ए० बदायूँ द्वारा शिक्षक दिवस पर संघ के जिलाध्यक्ष को निलम्बित करके प्रदेश के सभी शिक्षकों को अपमानित करने का कार्य किया है। सभी ब्लाक अध्यक्षों व मंत्रियों ने प्रान्तीय नेतृत्व के निर्णय सरकार द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ को निलम्बित किया जाये अन्यथा 20 सितम्बर 2023 को प्रदेश भर के शिक्षक कार्यालय, बी०एस०ए० बदायूँ पर धरना देंगे को सही ठहराया।

बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने  सुश्री स्वाति भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ तानाशाही एवं अनियमितताएं करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुश्री स्वाति भारती की अनियमितताओं एवं तानाशाही का संगठन द्वारा विरोध किया जा रहा है जिससे खिन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निरन्तर संगठन के पदाधिकारियों को अपमानित कर रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा श्री संजीव कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जो कि कम्पोजिट विद्यालय आरिफपुर नवादा विकास क्षेत्र जगत में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, को दिनांक 05 सितम्बर, 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर निलम्बित किया गया है ।

जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ को शासनादेश एवं नियमों का ज्ञान नही है, एवं सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद का संचालन नियमों के अन्तर्गत न करके मनमाने ढंग से कर रही हैं। एक ही कार्य दिवस में श्री संजीव कुमार शर्मा के विरूद्ध दो-दो दण्डनात्मक कार्यवाही करना, इसके पूर्व में भी बिना किसी तथ्यों के श्री संजीव कुमार शर्मा को निलम्बित करना इसका स्पष्ट उदाहरण है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एवं दिल्ली में माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इसके विपरीत सुश्री स्वाति भारती द्वारा शिक्षक दिवस पर श्री संजीव कुमार शर्मा को निलम्बित करके सम्पूर्ण शिक्षक समाज को अपमानित किया गया है, जिससे प्रदेश के सभी शिक्षक आक्रोशित हैं । जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा की गयी अनियमितताओं के सम्बन्ध में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर माननीय मुख्यमंत्री जी से सुश्री स्वाति भारती को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद बदायूँ के पद से हटा कर दण्डित करने तथा श्री संजीव कुमार शर्मा का निलम्बन आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top