24 सितंबर को जिले में आने वाली रथयात्रा का होगा भव्य स्वागत: वीरेन्द्र आजाद
अन्य खबरे Sep 13, 2023 at 10:32 PM , 372लखनऊ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय परिसर मे हुई। बैठक मे आगामी 24 सितंबर को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के संबंध मे निकाली जा रही भारत यात्रा के जनपद पहुंचने पर आवश्यक तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के समस्त प्रदेशो से निकाली जा रही पुरानी पेंशन बहाली भारत यात्रा का समापन 5 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा। पुरानी पेंशन बहाली हेतु देश के चारों दिशा से निकाली जा रही पुरानी पेंशन बहाली भारत यात्रा आगामी 23 सितंबर को जनपद पहुंचेगी।जिसका संगठन के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षको द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद 24 सितंबर प्रातःकाल 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार को हठधर्मिता छोड़कर शिक्षको एवं कर्माचारियों को शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा पुरी ताकत के साथ उठाया जाएगा एवं शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गुप्ता ने बताया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात पुरानी पेंशन बहाली भारत यात्रा का रथ परिवर्तन चौक,हजरतगंज से मलिहाबाद होते हुए जनपद हरदोई सीमा तक जाएगा।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष हरि शंकर राठौर,जिला संयुक्त मंत्री मो रियाज,संतोष कुमार,शिखा श्रीवास्तव,लक्ष्मी ठाकुर,संतोष कुमार,अंकुर कश्यप,पूजा सक्सेना,प्रीति राजपूत, पंकज सोनी,संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।



























Comments