सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
जनपत की खबर Sep 05, 2023 at 10:10 AM , 226लखनऊ।
सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वो आज शाम पीएम मोदी को अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होंगे, इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ जनवरी 2024 में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में भी,पीएम मोदी को जानकारी दी जाएगी कि प्रस्तावित समय पर राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम बड़े और भव्य पैमाने पर आयोजित करने के लिए अयोध्या में क्या-क्या तैयारियां की जा रही है, इस बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम नितीश कुमार पहले ही दिल्ली पहुंच चुके है,राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से पूर्व में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पीएमओ को दी गई जानकारी के अलावा आज की बैठक में सीएम योगी द्वारा पीएम मोदी को इस समारोह के लिए विधिवत आमंत्रित किए जाने की भी जानकारी है।सीएम योगी के दिल्ली दौरे के दौरान पीएम की बैठक के अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने की संभावना है और इस दौरान यूपी में घोसी उपचुनाव के बाद संभावित राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और इस मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के साथ फिर से आए ओमप्रकाश राजभर और दारा पर भी चर्चा....































Comments