बरसात में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो, सतर्क रहें -श्री ए0के0 शर्मा
जनपत की खबर Aug 03, 2023 at 07:35 PM , 163बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या का किया जाय ठोस निदान
नाले व नालियां चोक न हों, करायी जाय नियमित सफाई
नगरों की नियमित साफ-सफाई, सुन्दरीकरण एवं व्यवस्थापन के कार्यों में न हो ढिलाई
जल व मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के किये जाएं अभी से प्रयास
लखनऊ: दिनांक: 03 अगस्त, 2023
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा है कि बरसात का मौसम होने से किसी भी नगर में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, नाले व नालियां चोक न होेने पाएं, इसके लिए इनकी नियमित साफ-सफाई का काम चलता रहना चाहिए। जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां से तत्काल पानी निकालने के लिए पम्पिंग सेट व जेट पम्प का भी प्रयोग किया जाय। साथ ही ऐसी समस्याओं का ठोस निदान किया जाय।
नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने सभी नगरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बरसात में जनजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की भी सम्भावना होती है। डेंगू, चिकनगुनिया के फैलने से लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इसलिए इसकी रोकथाम के अभी से प्रयास किये जाएं। सम्भावित स्थानों पर फॉगिंग, एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाय, ब्लीचिंग पाउडर व चूने का भी प्रयोग किया जाय। ऐसे स्थानों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि बरसात में कीचड़ दुर्गन्ध से लोगों को बचाने के लिए नियमित साफ-सफाई, सुन्दरीकरण एवं व्यवस्थापन पर विशेष ध्यान दें। पार्कों, उद्यानों के रखरखाव पर भी फोकस किया जाय। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाय। कूड़ा प्रबंधन में कार्यों में तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि नगरों की स्ट्रीट लाइट की खराबी को तत्काल ठीक किया जाय, जिससे कि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान गंदे पानी की आपूर्ति की भी सम्भावना बन जाती है। प्रदूषित पानी पीने से पेट सम्बंधी बीमारियांे के लोग शिकार बन जाते हैं। इस पर भी ध्यान दिया जाय और पूरी सतर्कता के साथ कार्य करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति देने का कार्य करने के लिए इसपर निरन्तर नजर रखना होगा।































Comments