*राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) लखनऊ टीम द्वारा किया गया वृक्षारोपण*
जनपत की खबर Aug 03, 2023 at 05:25 PM , 168लखनऊ। आज दिनांक 03/08/2023 को उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन पर श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय के सामने 11 एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (न्यू लोकेशन) लखनऊ मे बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया । श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट ने बताया कि एनडीआरएफ राहत-बचाव कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी अहम भूमिका निभाती आई है 11वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा अभी तक लगभग 6305 पेड़ लगाया जा चुका है
आज इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के *“पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ”* थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान -2023 में सहयोग करते हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत बृहद पैमाने पर फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया हैं। एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र के बचाव कर्मियों के द्वारा लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। आज भी बचाव कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया है तथा हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में संदेश दिया गया हैं। एनडीआरएफ बचाव कर्मियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा ।































Comments