टीन शेड की बीम गिरने से बच्चे की दबकर मौत

लखीमपुर खीरी , 51

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र के गांव बौधनिया मजरा गुलौली के एक मकान में टीन शेड के नीचे पड़ी बिम अचानक भर भरा कर बैठ जाने से नीचे बैठा  बच्चा दब जाने से चीख पुकार मच गई  इलाज के लिए परिजन शाहजहांपुर सरकारी अस्पताल लेकर दौड़े जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।
गांव बौधनिया निवासी नन्हे का पुत्र मंगलवार को 10 बजे करीब कुंदन 12 वर्षीय घर में पड़ी टीन शेड के नीचे खेल रहा था अचानक बीम के ढह जाने से नीचे दब गया जिससे चीख पुकार मच गई परिजन इलाज के लिए निजी वाहन से शाहजहांपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया मृतक बच्चे की पत्नी राम खिलौना, पिता नन्हे और भाई संतोष, पंकज और अंकज का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Comments

Back to Top