*एसो. ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया की बैठक संपन्न, डॉ. राकेश शर्मा बने प्रदेश सचिव*

लखीमपुर खीरी , 29

(केके शुक्ला)

*लखीमपुर खीरी।* एसो. ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया की लखीमपुर खीरी इकाई की आवश्यक बैठक डॉ. राकेश शर्मा के निवास स्थान मिश्राना में संपन्न हुई।  

मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला द्वारा डॉ. राकेश कुमार शर्मा को एसोशियेशन का प्रदेश सचिव मनोनीत करने पर बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा का सभी सदस्यों ने स्वागत कर बधाई दी।  

डॉ. शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक रमेश चंद्र मिश्र, संरक्षक संजय गुप्ता और सत्यदेव श्रीवास्तव के समक्ष जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र प्रस्तुत किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। तत्पश्चात डॉक्टर राकेश शर्मा के इस्तीफा से रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से एसोशियेशन के उपाध्यक्ष विपिन बिहारी वाजपेई को जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ निर्णय का स्वागत किया।  

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष ब्रह्म ऋषि नागर, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज दीक्षित, राज मल्होत्रा, विनोद कुमार सिंह, मंत्री रमेश चंद्र मिश्र, प्रांजल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री वी.के. सिंह, हर्ष शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय बनाने पर अपने विचार रखे।  

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शबाब खान ने किया। समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top