*धौरहरा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे, प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल*
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 06:30 PM , 16(मनोज मिश्र)
*धौरहरा, खीरी।* नगरीय क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने को लेकर नगर प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला फतेहनगर में तहसील परिसर के पास करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर गिट्टी व मौरंग डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। वहीं मोहल्ला पठान वार्ड में नगर प्रशासन द्वारा सड़क किनारे बनाए गए पार्क में कुछ लोग खोखा रखकर कब्जे का प्रयास कर रहे बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन बेशकीमती जमीनों पर हुए कब्जों को हटाने में विफल साबित हो रहा है।
एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने बताया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों जगहों से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।































Comments