सपना गोयल ने बांटे सनातन ध्वज।
अन्य खबरे Jul 30, 2023 at 08:20 PM , 418लखनऊ 30 जुलाई।
हम अभी लखनऊ के मंदिरो में सुन्दरकाण्ड पाठ करा रहे हैं। इस मुहिम को हम पहले जिला, फिर राज्य स्तर पर बढ़ाते हुए अन्य राज्यों और विदेशाें तक इस मुहिम को ले जाएंगे। मार्च 2024 में पांच हजार महिलाओं के साथ महिला दिवस पर सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ होगा।
इस बात की जानकारी ईश्वरीय स्वप्नशीष सेवा समिति की बैठक में पुनीता भटनागर ने दी
सपना गोयल की अगुवाई में विगत दो वर्षों से ईश्वरीय स्वप्नशीष सेवा समिति के तत्वावधान में "सपना सुखी समाज का" के भाव से मंदिर -मंदिर सुन्दरकाण्ड पाठ का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को विस्तार देने के उद्देश्य से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने आज आलमबाग, अर्जुनगंज, जानकीपुरम, क्षेत्रों में महिलाओं के समूहों को संबोधित किया। आलमबाग सनातन धर्म मंदिर में एकत्रित सुन्दरकाण्ड पाठ को सम्पादित करने वाली सेविकाओं के योगदान को सराहा। आलमबाग क्षेत्र अध्यक्ष जूही सिंह ने कांति सिंह, संगीता मौर्या, सीमा सक्सेना, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अंजू यादव , शालिनी पाण्डे , को सपना गोयल ने को सनातन ध्वज पताका की बागडोर थमायी । स्कूल के बच्चों के द्वारा सुन्दरकाण्ड के दोहो को सुनाया गया हुई जिसमें संस्था के द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र सपना गोयल के द्वारा प्रदान किए गये। अर्जुनगंज के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित शक्ति स्टोर में अंजलि सिंह के संयोजन में सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की उपस्थिति में लगभग 150 महिलाओं ने अपने घरों के आस-पास के मंदिरो मे परिवार सहित प्रतिदिन जाने और प्रत्येक मंगलवार -शनिवार सुन्दरकाण्ड पाठ करने का संकल्प लिया। सनातन धर्म ध्वज वाहिका सपना गोयल ने सभी को बताया कि सभी को सुन्दरकाण्ड पाठ के लिए आवश्यक पूजन सामग्री और प्रसाद आदि उपलब्ध कराया जायेगा । अब तक रेखा श्रीवास्तव द्वारा ,निर्मल बाबा कुटीर मंदिर, जानकीपुरम विस्तार,लेखराज मार्केट , राम जानकी मंदिर , श्रीं परमानन्द हरि हर मंदिर ,
जानकीपुरम हनुमान मंदिर ,,निरुपमा गुप्ता द्वारा पुराना क़िला , शशी सिंह के नेतृत्व मे पचास महिलाओ के समूह द्वारा शक्ति पीठ दुबग्गा, नट वीर बाबा का मंदिर बरावन कला , सहित दुबग्गा क्षेत्र दस मन्दिरो में प्रत्येक मंगलवार, शनिवार सुन्दरकाण्ड पाठ की मुहिम प्रारम्भ हो चुकी है। दिन प्रतिदिन जीर्ण शीर्ण अवस्था के मन्दिरो के जीर्णोद्धार सहित सुंदरकांड पाठ की धर्म ध्वज पताका आगे बढ़ती जा रही है। सपना गोयल के दृढ़ संकल्प और विश्वास से अब तक सुन्दरकाण्ड पाठ की सनातन धर्म ध्वज पताका 110 मन्दिरो तक पहुंच चुकी है। लखनऊ की महिलाओं के साथ-- साथ प्रदेश के अन्य जिलों लखीमपुर, बनारस, के जिलों के साथ मारीशस की महिलाएं आगामी माह से सुन्दरकाण्ड पाठ प्रारंभ करेगी ।



























Comments