सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, प्रयुक्त मोबाईलफोन बरामद-*
जनपत की खबर Jan 10, 2021 at 07:16 PM , 1578पोस्ट करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, प्रयुक्त मोबाईलफोन बरामद-*
दिनांक 09.01.2021 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना कोपागंज पुलिस/क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर बलिया मोड़ के पास से मु0अ0सं0 403/19 धारा 354क, 354ख, 506 भादवि व 67 आईटी एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त राधेश्याम खरवार पुत्र अली खरवार निवासी इंदारा थाना कोपागंज मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना कोपागंज स्थित ग्राम इंदारा की एक महिला द्वारा फेसबुक पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर वायरल करने के मामले में थाना कोपागंज में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई थी तथा उच्चाधिकारी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। फोटो वायरल करने वाले राधेश्याम खरवार पुत्र अली खरवार निवासी इंदारा उम्र 35 वर्ष को बलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से वायरल में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया।
*03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 10.01.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर धर्मागतपुर भीमराव अम्बेडकर स्कूल के पास से मु0अ0सं0 05/21 धारा 3/5/ए/8 गोवध निवा0 अधि0 व मु0अ0सं0 491/20 धारा 380 भादवि में फरार वांछित अभियुक्त राजू सिंह उर्फ भंवर नटी पुत्र मो0 सत्तार निवासी नसीराबाद खुर्द व अफजाल पुत्र सुरेन्द्र नट निवासी खोहिया रतनपुरा थाना हलधरपुर, व थाना मधुबन पुलिस द्वारा बनियाबांध तिराहे के पास से मु0अ0सं0 699/20 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त पिंटू साहनी पुत्र रामदरश निवासी ककराडीह थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।































Comments