नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2023 को समय प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक राम की पर भव्य रूप में मनाया जाएगा

अन्य खबरे , 202

अयोध्या । मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने बताया कि नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2023 को समय प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक राम की पैड़ी अयोध्या में भव्य एवं विराट रूप में मनाया जायेगा। योग दिवस कार्यक्रम कीऐ अध्यक्षता मा0 प्रभारी मंत्री/कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान श्री सूर्य प्रताप शाही जी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद श्री लल्लू सिंह, विशिष्ट अतिथि मा0 महापौर नगर निगम श्री गिरीश पति त्रिपाठी व मा0 विधायक अयोध्या श्री वेद प्रकाश गुप्ता रहेंगे। योग दिवस पर मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज जी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। योग दिवस के कार्यक्रम में उप सूचना निदेशक अयोध्या मण्डल अयोध्या/प्रभारी मीडिया सेंटर लोकभवन डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने सभी पत्रकार बन्धु से अनुरोध किया है कि समय से योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
--------------------
अयोध्या 19 जून 2023(सू0वि0)ः-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, माॅडल कैरियर सेंटर, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 21 जून, 2023 को प्रातः 10 बजे से तहसील परिसर रुदौली अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी,एस0आई0एस0 इंडिया लिमिटेड (हाइट 168 सेमी), ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स, वी0एस0एस0 टेक सॉल्यूशन, बजाज कैपिटल फाइनेंस, एस0बी0आई0 लाइफ इंश्योरेंस, मैनकाइंडस हेल्थ केयर, संजीवनी आयुर्वेदिक आदि कंपनियां प्रतिभाग करंेगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष है, एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर  परास्नातक तक है प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थियोे का सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in एवं ncs.gov.in    पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। तत्पश्चात रोजगार मेला आई0डी0 7726 पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को तहसील परिसर रूदौली में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल अयोध्या ने दी है।    
-------------------

Related Articles

Comments

Back to Top