भाजपा का महा जनसम्पर्क अभियान - कार्यक्रम - 20 जून 2023

अन्य खबरे , 336

लखनऊ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 20 जून को अम्बेडकर नगर तथा गोरखपुर संसदीय क्षेत्रों में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सी.डी.ओ. आवास के सामने, अम्बेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 03ः00 बजे द्विग्विजय नाथ पार्क, तारामण्डल, गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  
----------------------------------
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी मंगलवार 20 जून को मुरादाबाद में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सायं 04ः00 बजे रामलीला मैदान, मुरादाबाद में आयोजित जनसभा को केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के साथ संबोधित करेंगे।
----------------------------------
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह मंगलवार 20 जून को प्रियंका गार्डन स्कूल, धामपुर, बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
----------------------------------
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार 20 जून को फर्रूखाबाद, इटावा तथा जालौन संसदीय क्षेत्रों में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
श्री मौर्य सुबह 11ः00 बजे टाउन हॉल, उरई, जालौन तथा दोपहर 12ः30 बजे नुमाइश पांडाल, इटावा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 02ः30 बजे आलू मंडी सातनपुर, फर्रूखाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
----------------------------------
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार 20 जून को केन्द्रीय मंत्री श्री एस.पी.सिंह बघेल के साथ महेन्द्र टैक्निकल कॉलेज, चन्दौली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
----------------------------------
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा आदर्श रामलीला मैदान कोसी मंदिर, रामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
----------------------------------
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार 20 जून को नेशनल इंटर कॉलेज मैदान, हमीरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top