केन्द्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 जून को मऊ जनपद में विशाल जनसभा का आयोजन
राष्ट्रीय Jun 17, 2023 at 07:26 PM , 716जनसभा को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं नगर विकास मंत्री
ए0के0 शर्मा जी सम्बोधित करेंगे
लखनऊ: 17 जून, 2023
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा केन्द्र सरकार के 09 वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मऊ जनपद मंे आयोजित होने वाली जनसभा में प्रतिभाग कर सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर विशाल संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम मऊ जनपद के बापू इण्टर कालेज मैदान, कोपागंज में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में अपराह्न 12ः30 बजे उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।



























Comments