6 महीने में ही दहेज लोभियों का शिकार हो गई बेटी
जनपत की खबर Jan 10, 2021 at 01:39 PM , 589लखनऊ।
सुशांत गोल्फ सिटी अंतर्गत एक विवाहिता की हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ससुराल वालों ने एक्सीडेंट का रूप देने की की थी कोशिश।
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली महिला की शादी आशियाना में रहने वाले अनुराज रिची से हुई थी 6 महीने बाद ही महिला की मौत हो गई।
परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति महिला को मारता पीटता था।
*बताया जा रहा है कि जिस वरना कार से वह सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत शहीद पथ पर जा रही थी वहां एक्सीडेंट बताया गया और वरना कार और पति को खरोच तक नहीं आई और महिला की मौत हो गई परिवार वालों ने सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।*
पुलिस भी पहले पूरे मामले को एक्सीडेंट बता रही थी काफी समय तक मर्चरी में महिला की डेड बॉडी पड़ी थी कोई भी पुलिस वाला वहां पर नहीं पहुंचा था इसके बाद ज्यादा हो हल्ला देख पुलिस ने आनन-फानन में तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
9 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत।*
जून 2020 में दिल्ली निवासी महिला की शादी हुई थी।
6 महीने में ही दहेज लोभियों का शिकार हो गई बेटी।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी में गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।































Comments