35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला

अन्य खबरे , 308

लखनऊ - बंथरा इलाके में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी मानव अधिकार आयोग कर्मचारी शिवाकांत मिश्रा अपने परिवार सहित पीजीआई के सी ब्लॉक गांधीनगर में रहते थे पुलिस के मुताबिक शिवाकांत गुरुवार को अपने कार्यालय विभूति खंड गए थे लेकिन देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं लगा तो परिजनों ने मामले की गुमशुदगी पीजीआई थाने में दर्ज कराई थी शुक्रवार को शिवाकांत का स्वतंत्रा के अशरफ नगर एरिया स्थित पीजीआई बाउंड्री के पास पेड़ से लटका हुआ देखा गया या देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी सोनी त्रिपाठी व दो बच्चे है। बंथरा पुलिस का कहना है कि मृतक काफी दिनों से पेट की बीमारी से पीड़ित था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top